Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

मेरठ STF की टीम ने विक्की त्यागी गैंग का हथियार सप्लायर दबोचा, उत्तराखंड-वेस्ट यूपी के गिरोहों को बेचा जाता था हथियार

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: आज गुरुवार को मेरठ एसटीएफ की टीम ने विक्की त्यागी गैंग के हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से .32 बोर की 10 पिस्टल, 12 मैगजीन बरामद हुई हैं। एसटीएफ के एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि उत्तराखंड, वेस्ट यूपी के गिरोह को आरोपी विनय त्यागी हथियार बेचता था। मध्य प्रदेश में बनी पिस्टल पश्चिमी यूपी में सप्लाई के लिए लाई गई थी।

सहारनपुर का विनय त्यागी हथियारों का सप्लायर है। विक्की त्यागी का गैंग उसका बेटा रक्षित ऑपरेट कर रहा है। मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में यूपीएसटीएफ ने गिरफ्तारी की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसने अभी तक किन लोगों को हथियार उपलब्ध कराए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

एसटीएफ ने मवाना बस स्टैंड के पास से विक्की त्यागी गैंग के विनय त्यागी को हथियारों की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह खेप विक्की के बेटे रक्षित त्यागी के लिए आई थी। बताया जाता है कि रक्षित त्यागी गैंगवार की तैयारी कर रहा है। कुख्यात सुशील मूंछ से गैंगवार के लिए मेरठ में ही बदमाशों को एकत्र करने में जुटा है। एसटीएफ रक्षित त्यागी की भी तलाश कर रही है।मुजफ्फरनगर की कचहरी में सरेआम विक्की त्यागी की सागर ने हत्या कर दी थी।

विक्की की पत्नी पहले से ही जेल में बंद है। उसका बेटा रक्षित त्यागी फिलहाल गैंग चला रहा है।रक्षित त्यागी की गैंगवार कुख्यात सुशील मूंछ से चल रही है। गुरुवार को रक्षित त्यागी के लिए सहारनपुर के देवबंद स्थित अंबेहटा गांव निवासी विनय त्यागी हथियारों की खेप लेकर आया था।

मवाना बस स्टैंड के पास से एसटीएफ की टीम ने विनय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।विनय के कब्जे से दस पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए है। विनय से फिलहाल एसटीएफ की टीम पूछताछ कर रही है। बता दें कि कुख्यात सुशील मूंछ भी जमानत पर जेल से बाहर आ चुका है, जो फिलहाल अपने घर रतनपुरी में नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img