Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

इंडिया गठबंधन में एक और बड़ी टूट, फारूक अब्दुल्ला ने कर दिया बड़ा ऐलान, अब क्या होगा कांग्रेस का…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरुवार को नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीनगर में कहा कि उनकी पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। इस दौरान वह इंडिया गठबंधन से दूरी बनाते हुए दिखे। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के चुनावी बॉन्ड पर फैसले को लेकर कहा कि यह अच्छा है और वह चाहते हैं कि सरकार व अन्य राजनीतिक दल इसे स्वीकार करें और लागू करें।

कश्मीर में चुनाव को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव जल्द होंगे। जहां तक सीट बंटवारे का सवाल है तो नेशनल कॉन्फ्रेंस स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। इसके बारे में कोई संदेह नहीं है।

वहीं, किसानों के विरोध पर सांसद ने कहा कि जब किसान बिल पेश किए गए तो विपक्ष ने उन विधेयकों की समीक्षा करने या संशोधन करने का अनुरोध किया, लेकिन वे बहुमत में बिल लेकर आए, जिससे 750 किसानों की जान चली गई। आज किसान फिर सड़कों पर हैं। चूंकि संसदीय चुनाव नजदीक हैं, इसलिए हमें नहीं पता कि केंद्र क्या कदम उठाएगा। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वे निष्पक्ष फैसला लेंगे और अतीत की गलतियां नहीं दोहराएंगे।

लक्षित हत्याओं को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि घाटी में काम की तलाश में आए निर्दोषों को निशाना बनाया गया। वहीं ईडी के समन को लेकर उन्होंने कहा कि वह खुद ईडी के निशाने पर हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं इस पर वह क्या कहूं। मुझे भी हाल ही में बुलाया गया था और मैं जल्द ही इसके लिए जाऊंगा।’

हाल ही फारूक अब्दुल्ला अपने बेटे उमर अब्दुल्ला के साथ उमराह (धार्मिक यात्रा) करने के लिए साऊदी अरब गए थे। इसे लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने अल्लाह से हमारी मुश्किलें कम करने और कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल के लिए प्रार्थना की। मैंने प्रार्थना की कि हमारा पड़ोसी अपने तरीके सुधार ले। अब तक कितने ही बेगुनाह मारे जा चुके हैं। अब निर्दोंषों का खून नहीं बहना चाहिए।’

साथ ही पाकिस्तान राजनीतिक संकट पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत के लिए स्थिर पाकिस्तान सही है। पाकिस्तान में अस्थिरता हमारे देश के लिए अच्छी नहीं है। इसलिए हमें उम्मीद है कि वहां स्थिति बदलेगी।
हाल ही जम्मू संभाग के कठुआ के नेशनल कांफ्रेंस के जिला अध्यक्ष संजीव खजूरिया सहित नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई प्रमुख नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। कई समर्थक और जिला पदाधिकारी पिछले महीने भी नेशनल कांफ्रेंस से भाजपा में चले गए।

फारूक अब्दुल्ला को हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री को पहले 11 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। जुलाई 2022 में ईडी ने मामले में अब्दुल्ला के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img