जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: बीकेटी इंस्पेक्टर के मुताबिक, दो दिन पहले भी बरगदी पुलिया पर धमकी भरा पत्र मिला था। उस पत्र में भी उसी महिला के नाम व मोबाइल नंबर लिखा था। मामले की जांच की जा रही है।
देवी-देवताओं की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। हिंदू संगठन और करणी सेना ने बीकेटी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बीकेटी के रामपुर वार्ड निवासी सभासद विकास सिंह के मुताबिक स्वामी मुकेशानंद महराज के मुखार बिंदु से रामकथा नामक व्हाट्सएप ग्रुप में बीकेटी के हाजीपुर गांव निवासी युवक जुड़ा है।
आरोप है कि युवक ने बजरंगबली की फोटो एडिट कर उसे आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बीकेटी इंस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभासद की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।

