Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

शादी का सीजन, पुलिस भर्ती परीक्षा से सड़कों पर लगा जाम का रेला

  • जाम के झाम की गिरफ्त में रहा पूरा शहर, देर शाम तक जाम में फंसे रहे वाहन चालक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एक तो शादी का सीजन ऊपर से रविवार का दिन और इससे भी बड़ा शहर में पुलिस भर्ती परीक्षा तो शहर जाम तो होना ही था। दिल्ली एनसीआर के रहने वाले अनेक लोग परिवार सहित रविवार को उत्तराखंड, ऋ षिंकेश और देहरादून के लिए सैर सपाटे पर निकल पड़ते हैं। रविवार को शादियों के चलते एनएच-58 पर सुबह से रात तक जाम का रेला लगता चला गया। जिले के सभी बैंक्वेट, रिसोर्ट, मंडप में शादी की शहनाइयों की गूंज थी। जिस पर दिल्ली रोड से लेकर गढ़ रोड, मवाना रोड, हापुड़ रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।

कई किमी तक हाइवे के रुटिन ट्रैफिक के अलावा क्षेत्र के लोग भी जाम में फंस गये। उधर, पुलिस भर्ती की परीक्षा में शामिल होने आये अभ्यर्थियों से पूरे जिले की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। जिसके चलते लोग घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं, सड़कों पर वाहनों का काफिला सुबह से रात तक रेंगता दिखाई दिया। फरवरी माह में भी जाम के चलते लोग गर्मी से बेहाल होते दिखाई दिये। रविवार को लगने वाले भीषण जाम में ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह नदारद दिखाई दी। सड़कों पर जाम में फंसे लोग खुद ट्रैफिक व्यवस्था को संभालते दिखाई दिये।

रविवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का नजारा देखने लायक था। लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए सुबह से ही अपने वाहनों में सवार होकर निकल गये थे। उधर, पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते भी सुबह से शहर के सभी बस अड्डों और स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जमा हो चुकी थी। एक तो रविवार को शादी और दूसरे शहर में विभिन्न केन्द्रों में आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती की परीक्षा। सुबह से ही एनएच-58 के सभी मंडप, रिसोर्ट, बैंक्वेट हॉल में शहनाइयों की गूज सुनाई दे रही थी।

20 14

जिसके चलते हाइवे पर सुबह से रात वाहनों की लंबी कतारे लगी रही। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। कुछ लोग तो बागपत रोड ओवरब्रिज पर जाम के लगते अपने वाहनों को निकाल के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को संभालते दिखाई दिये। चूंकि ट्रैफिक पुलिस हाइवे और चौराहे पर दूर-दूर तक नजर नहीं आई। मेट्रो प्लाजा से लेकर टीपी नगर और मलियाना ओवरब्रिज पर वाहनों के काफिले से भीषण जाम लगा रहा। रविवार को भीषण जाम की स्थिति गढ़ रोड पर रही।

घंटों लोग मंडपों के बाहर खड़े अनियंत्रित वाहनों को लेकर जाम में फंसे रहे। शहर की अधिकांश सड़कों पर लोग जाम में फंसकर रह गये। शादी से मंडपों रिसोर्ट के बाहर लगने वाले जाम से निपटने के लिए ट्रैफि क पुलिस के पास कोई प्लान नहीं था। चौराहों और मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस की कमी के चलते वाहनों के काफिल से जाम घंटों भीषण जाम का रेला लगा रहा।

परीक्षा छूटते ही जाम के झाम में फंसा शहर

जिले के 35 केंद्रों पर हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को पहली और दूसरी पाली में परीक्षा देकर केंद्रों से छात्र बाहर निकले तो शहर मे जाम जैसे हालात बन गये। रविवार को शहर के एनएएस इंटर कालेज, आरजी इंटर कालेज, बीएवी इंटर कालेज, फैज-ए-आम, डीएन इंटर कालेज, सेंट थॉमस, खालसा, भारतीय इंटर कालेज, सनातन धर्म इंटर कालेज सहित 35 केंद्रों पर दो पॉलियों में सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की गयी।

खालसा इंटर कालेज रोड पर जहां पर पहले से ही सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था, पर जैसे ही परीक्षा खत्म हुई जाम लगने लगा। गंदे पानी से गुजरकर किसी तरह परीक्षार्थी वहां से निकल सके। इस दौरान वाहन चालकों में से कई कीचड़ भरे रास्ते पर फिसलकर गिरने से बचते दिखाई दिये। जाम का यही हाल कमोबेश ईव्ज चौराहे, आबूलेन, बेगमपुल, दिल्ली बस अड्डा, सोहराब गेट बस अड्डा और हापुड़ अड्डे आदि पर रहा। केंद्र से छूटकर घर जाने की जल्दी में छात्रों को गंतव्यों तक पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img