जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: भाजपा विधायक ओमकुमार के कैम्प कार्यलय पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।विधायक ओमकुमार ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला।
विधायक ओमकुमार के कैम्प कार्यालय पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद विधायक ओमकुमार ने कहा कि बाबा साहेब का जन्म ऐसे समय पर हुआ था जब समाज मे बहुत सारी कुरुतिय फैली हुई थी,जैसे जाती वाद,छोटा बड़ा भेदभाव आदि तथा बहुत सारे लोगों को इस देश मे पशुओं के समान जिनि पड़ती थी।
ऐसे समय मे बाबा साहेब का जन्म हुआ।उन्होंने जिसके बाद इन कुरूतियों को दूर कर सभी को एक समान बनाने का काम किया।उन्होंने कहा कि आज भाजपा उनके बताये मार्गो पर ही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब के जन्म स्थान, मृत्यु स्थान, पढ़ाई करने के स्थान आदि को पंच तीर्थ बनाने का काम किया है।
उन्होंने सभी से बाबा साहेब के बताये रास्तों पर चलने का आहावन किया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनु.मो.मनोज हिटलर, नामित सभासद वैभव गोयल, अंकुश अग्रवाल, महावीर सैनी, प्रधान कपिल देव, प्रधान कांति, ब्रजपाल, नरेश कुमार आदि मौजूद थे।

