Home TREANDING राज्यसभा चुनाव 2024: मतगणना पूरी, भाजपा को आठ, सपा को दो सीटें

राज्यसभा चुनाव 2024: मतगणना पूरी, भाजपा को आठ, सपा को दो सीटें

0
राज्यसभा चुनाव 2024: मतगणना पूरी, भाजपा को आठ, सपा को दो सीटें

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज मंगलवार को देर रात्रि में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए उत्तर प्रदेश विधानभवन में मतदान पूरा होने के बाद मतगणना भी पूरी कर ली गई है। इसके बाद विजेताओं की घोषणा हो गई है। भाजपा को आठ तो सपा को दो सीटें मिली हैं।

यूपी के एकमात्र बसपा विधायक उमा शंकर पांडेय ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट किया है। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों ने मुझसे वोट देने के लिए नहीं कहा इसलिए मैंने भाजपा प्रत्याशी को वोट किया। भाजप प्रत्याशी संजय सेठ ने मुझसे समर्थन मांगा था। राज्यसभा चुनाव के लिए अब तक 395 विधायक वोट कर चुके हैं।