Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

राज्यसभा चुनाव 2024: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक बोले- अंतरात्मा की आवाज सुनी, अखिलेश बोले, कार्रवाई होनी तय है

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों ने कहा कि उन्होंने अंतरात्मा की आवाज पर वोट दिया है। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के खिलाफ वोट देने के लिए साहस की जरूरत होती है, जो इन विधायकों में नहीं दिखा। साथ ही कहा कि इन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे।

सपा के गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह, गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह और जलालपुर से विधायक राकेश पांडे एक ही गाड़ी से विधान भवन वोट देने पहुंचे।

तीनों ने संयुक्त बयान में कहा कि वे अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने जा रहे हैं। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी। ये जानने की कि कौन-कौन दिल से पीडीए के साथ है और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि यही तीसरी सीट की जीत है। हर एक में साहस नहीं होता है कि सरकार के खिलाफ खड़ा हो जाए, सरकार के खिलाफ खड़ा होने के लिए साहस चाहिए। जो लोग गए हैं उनमें साहस नहीं रहा होगा। मतदान के दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा जीतने के लिए कुछ भी करेगी। जिन्हें लाभ मिलने वाला होगा, वो चले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर कार्रवाई निश्चित होगी, क्योंकि पार्टी के हमारे साथियों का मानना है कि ऐसे लोगों को दूर कर दीजिए। अखिलेश ने कहा कि ये विधायक कद्दावर लग रहे थे, लेकिन कद्दावर निकले नहीं। पल्लवी पटेल के सवाल पर कहा कि किसकी अंतरात्मा क्या कह रही है, वे कैसे जान सकते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी ने सिक्योरिटी तो किसी ने पुराने मुकदमों में धमकी या फिर लाभ के लिए क्रॉस वोटिंग की। अखिलेश ने कहा कि सुनने में तो पैकेज दिए जाने की भी बात आ रही है।

यह पता नहीं है कि पैकेज छोटा था या बड़ा। उनका इशारा चुनाव में धन के इस्तेमाल की ओर था। अखिलेश ने कहा कि जनता सब देख रही है। गिनती वाले चुनाव में तो भाजपा जोड़तोड़ से जीत सकती है, लेकिन जनता वाले चुनाव में भाजपा नहीं जीत सकती।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img