Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

बाइकों की भिड़ंत में घायल ने भी तोड़ा दम

  • तीनों सुपुर्दे खाक, शबाना का ससुराल ललियाना में हुआ दफीना, तीन मौतों से गांव में छाया मातम

जनवाणी संवाददाता |

मुंडाली: अजराड़ा के मजरा इलाहाबाद की मढैया में शनिवार शाम बाइक भिड़ंत में मौत का शिकार हुए युवक और महिला को पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर में सुपुर्दे खाक कर लोग लौट नहीं पाए कि अस्पताल में उपचाराधीन युवक की भी मौत की खबर आ गई। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई। पुलिस व परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी ले गए। देरशाम गांव पहुंचे शव को आनन-फानन में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। हादसे से 23 घंटे के अंतराल में हुई तीन जवान मौतों से गांव में मातम पसरा हुआ है।

शनिवार को अजराड़ा निवासी सालिम (20) पुत्र अनवार बहन शबाना (30) को उसकी ससुराल किठौर के ललियाना गांव छोड़ने जा रहा था। इलाहाबाद की मढैया में काले खां पीर के पास उसकी बाइक सामने से आ रहे गांव के ही माइन (19) पुत्र सदाकत की बाइक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में माइन की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि शबाना ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था। हादसे में गंभीर घायल सालिम और चोटिल शुऐब को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना के बावजूद पुलिस के देरी से पहुंचने से नाराज परिजनों ने पहले तो पोस्टमार्टम कराने से ही इंकार कर दिया।

गणमान्यों के समझाने पर दोनों शव मोर्चरी भेजे गए। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद माइन को उसके गांव अजराड़ा और शबाना को ससुराल ललियाना में दोपहर 3 बजे सुपुर्दे खाक किया गया। परिजन व ग्रामींण दफीना कर घर नही लौटे कि अस्पताल से सालिम की मौत की खबर आ गई। पुलिस और परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम को ले गए। पीएम के बाद देरशाम गांव पहुंचे शव को आनन-फानन में सुपुर्दे खाक किया गया। हादसे से मोहल्ले में एकसाथ हुई तीन जवान मौतों से मातम पसरा हुआ है।

23 1

बेटा, बेटी की मौत से मां बेसुध

घर में जवान बेटे सालिम और बेटी शबाना की मौत से मां सहाना बेसुध थी। वह बार-बार अपने बेटे और बेटी को आवाज लगाकर अचेत हो रही थी। पड़ोस की महिलाएं किसी तरह ढांढस बंधाकर संभालने का प्रयास करतीं लेकिन वह फिर अचेत हो जाती। पिता अनवार भी गम के अथाह सागर में डूबा हुआ था। उसकी आंखों में आंसू सूख रहे थे। शबाना के सगे देवर को ब्याही अफसाना भाई और बहन की मौत पर ऐसे बिलख रही थी कि उसे देख भीड़ में मौजूद हर आंख नम थी।

पांच भाइयों में छोटा था सालिम

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सालिम अनवार के पांच बेटों अफजाल, इमरान, सलमान और तालिब में सबसे छोटा व अविवाहित था।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

हस्तिनापुर: रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। थाना पुलिस ने शव का पंचनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी 32 वर्षीय प्रवीण पुत्र वीर सिंह मेरठ कृषि विभाग में कार्यरत लखमीचंद पुत्र टेकचंद को बाइक से मवाना छोड़ने के लिए जा रहा था। इस दौरान जब दोनों मवाना-किशोरपुर मार्ग स्थित दरियापुर रजवाहे के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।

राहगीरों ने इसकी सूचना थाना पुलिस और घायलों के परिजनों को दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल लखमीचंद को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, थाना पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img