जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: लोकसभा चुनाव 2024 के अपने संकल्प पत्र के लिए आम जनता के साथ जुड़कर सुझाव मांगने के अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे विकसित भारत संकल्प पत्र कार्यक्रम के तहत लोगों को मिस्ड काॅल कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक अपने सुझाव भेजने के लिए जागरुक किया गया। इस दौरान लोगों से भारत को विश्व गुरू और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा को समर्थन के साथ संकल्प पत्र के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव देने के लिए भी आमंत्रित किया गया। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
भाजपा के सह मीडिया प्रमुख पवन अरोरा ने बताया कि पार्टी के विकसित भारत संकल्प पत्र अभियान में सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम के तहत आज पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश पांचाल के कार्यालय रुड़की रोड पर क्षेत्र के आम और खास सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे पार्टी के नेताओं और अभियान के दायित्व धारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं तथा आम जनता का जगदीश पांचाल ने स्वागत किया। बैठक में पूर्व विधायक एवं विकसित भारत सकंल्प पत्र अभियान के जिला संयोजक अशोक कंसल ने बताया कि देश को परम वैभव पर ले जाने के लिए और विश्व गुरु बनाने के लिए हमे भागीरथ प्रयास करने होंगे। किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पीढियां खप जाती हैं, लेकिन आज हमंे ऐसा नृतत्व मिला है कि आपके सुझाव को वह संकल्प में बदलने की ताकत रखता है। इसलिए 2024 में हम सभी को देश के हितों को लेकर अपना वोट करना चाहिए। भाजपा की सरकार ने पीएम मोदी के नेतृत्व में दस साल में देश को विकास और सम्मान देने का काम किया है।
जगदीश पांचाल ने कहा कि हमंे सब को एक जुट होकर यह दिखाना है कि अन्य पार्टी के नेता के लिए हमारे क्षेत्र में कोई स्कोप और समर्थन ही नही है। उन्होंने कहा कि हम धन्य हैं कि 500 वर्ष के संघर्ष के बाद राम जन्मभूमि पर मंदिर हमारे समय में निर्मित हुआ और भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के राम भक्तों के लिए अयोध्या धाम एक पवित्र तीर्थ के रूप में उभरा है। अभियान के सहसंयोजक एडवोकेट कांति राठी ने कहा कि आपको मोदी जी तक अपने सुझाव 9090902024 को मिस्ड काॅल करके या नमो एप डाउनलोड करके, या फिर अपने लिखित सुझाव पेटिका में लिख कर डालने हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आपका कोई सुझाव ऐसा आ जाए जो करोड़ों लोगों कि किस्मत बदल दे, अतः भारत को विकसित भारत बनाने के लिए खूब सोच समझ कर सुझाव देना है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगो ने अनेक रचनात्मक सुझाव दिए, पूर्व विधायक अशोक कंसल ने आश्वासन दिया कि इन सुझावों को एकत्र कर पार्टी नेतृत्व तक पहुंचा दिया जाएगा। बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन लाल कोरी, सभासद रजत धीमान, महिला नेत्री अंजू शर्मा ने भी संबोधित किया। नरेश पांचाल, शेरपाल, मदनपाल, रोशन लाल, मोहित धीमान, सुंदर सिंह, नरेंद्र पांचाल, विक्रांत पांचाल, चेतन देव, डाॅ. संजय सहित अन्य लोगों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। बैठक का संचालन युवा नेता लोकेश पांचाल ने किया।

