Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

शांति सद्भाव से मनाए त्योहार: डीएम

  • आगामी त्योहार के चलते पुलिस लाइन में पीस कमेटी के साथ हुई बैठक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आगामी त्योहार रमजान माह ईद-उल-फितर, होली और गुड फ्राइडे को देखते हुए पुलिस लाइन में पीस कमेटी के साथ प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में उपस्थित सभी धर्म के गुरुओं और समाज के प्रतिष्ठित लोगों से अपील की गई कि वे पर्वों को शांतिपूर्वक सकुशल संपन्न करायें। सभी पुलिस व प्रशासिनक अफसरों को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र में संवेदशनशील या अतिसंवेदनशील क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर निगरानी की जाये। सभी लोग कानून व्यवस्था को बनायें रखें।

रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बहुद्देशीय हाल में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की एवं थाना प्रभारियों तथा शांति समिति व प्रतिष्ठित व्यक्ति व प्रत्येक धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पीस क मेटी के सभी सदस्यों व गणमान्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ वार्ता की गई। जिसमें सभी से आगामी त्योहार को शांतिपूर्वक एवं सद्भावनापूर्वक मनाने की अपील अफसरों ने की। जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में तय हुआ कि आने वाले सभी त्योहारों को शांति सद्भाव से मनाया जाये।

उन्होंने सभी धर्मगुरुओं व शहर देहात के प्रतिष्ठित लोगों से कहा कि त्योहारों को सही तरह से मनाये जाने का सभी लोग इसमें सहयोग करें। सभी लोग अपने क्षेत्रों में लोगों से बातचीत कर त्योहारों को सद्भाव तरीके से मनाने पर जोर दें। वहीं, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पीस कमेटी के लोगों व धर्मगुरुओं से त्योहार को शांति सद्भाव से मनाने के लिए अपना पक्ष रखने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में जो अतिसंवेदनशील क्षेत्र हैं जिनमें पूर्व में भी कंही कोई घटना घटित हुई हो। उन स्थानों के बारे में भी पुलिस को पहले ही अवगत कराये।

04 14

खुद भी वहां के लोगों से शांतिपूर्वक सद्भाव से त्योहार को मनाने पर जोर दें। वहीं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्रों में जहां मिश्रित आबादी या अतिसंवेदनशील वाले क्षेत्र हैं उन क्षेत्रों में लोगों से संवाद बनाये। ताकि हर संभव त्योहार को शांति एवं सुरक्षा के माहौल रुप में मनाया जा सके। इस दौरान एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह, सीओ कोतवाली, सीओ सिविल लाइन, सीओ ब्रहमपुरी, सीओ सदर देहात, सीओ कैंट, सीओ मवाना, सीओ सरधना, प्रशासिनक अफसर मौजूद रहे।

जनपद में सभी थानों को मिलेंगे 624 नये दारोगा

जनपद में पुलिस की कमी का दंश झेल रहे सभी थानों की यह समस्या अब चंद दिनों बाद दूर हो जायेगी। शासन से जिले के लिए 624 दारोगा के मिलने के आदेश जारी हो गये हैं। प्रत्येक थानों में अब नये दारोगाओं के मिलने के बाद पुलिसिंग में सुधार आयेगा। जिसके चलते अपराध कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। जिले के 33 थानों में पुलिस की कमी काफी समय से चल रही है। जिसके चलते उन्हें कानून व्यवस्था बनाये रखने में काफी मुश्किल आ रहीं थी, लेकिन अब शासन स्तर से जनपद के लिए 624 नये दारोगाओं की हरी झंडी मिलने के बाद जिले की पुलिस सशक्त होगी।

काफी समय से जिले में ऐसे थाने हैं। जिनमें पुलिस स्टॉफ की कमी चल रही थी। मेडिकल थाने में कुल 12 दारोगाओं पर काम करने की जिम्मेदारी थी, लेकिन अब थाने को 24 नये दारोगा मिलने के बाद कुल 36 दारोगा तैनात हो जायेंगे। दो तीन दिन बाद ही पॉसिंग आउट परेड के बाद सभी नये दारोगा पुलिस लाइन में अपनी आमद करायेंगे। उसके बाद उन्हें प्रशिक्षु के तौर पर विभिन्न थानों से अटैच कर दिया जायेगा। नये दारोगाओं की तैनाती थानोें में जल्दी होने की जानकारी के बाद थाना प्रभारी भी इस इंतजार में हैं कि पुलिस कब अच्छे से अपने काम का प्रदर्शन करे।

आईटीबीपी और सीआरपीएफ की एक-एक कंपनी पहुंची

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को आईटीबीपी व सीआरपीएफ की एक-एक कंपनी यहां पहुंच गयीं। आईटीबीपी की कंपनी को परतापुर स्थित डीएन पॉलिटेक्निक कालेज में ठहराया गया है जबकि सीआरपीएफ की कंपनी को मवाना स्थित एक कालेज में ठहराया गया है। अगले सप्ताह एक केंद्रीय सुरक्षा बल की एक अन्य कंपनी यहां पहुंच जाएगी। सुरक्षा बलों की बाकी कंपनियां चुनाव का एलान या फिर मतदान से पहले यहां पहुचेंगी। केंद्रीय सुरक्षा बलों को ठहराने के लिए प्रशासन की ओर से स्कूल कालेजों में व्यवस्था की गयी है।

जिला प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी स्वयं इस व्यवस्था की मानिटरिंग भी कर रहे हैं। बीते शनिवार को आईजी नचिकेता झा व एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह बाहर से आने वाले केंद्रीय सुरक्षा बलों को जहां ठहराया जाएगा उन स्कूल कालेजों का निरीक्षण करने को पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि जो जहां फोर्स को ठहराया गया है, वहां तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img