जनवाणी ब्यूरो।
बिजनौर: जिला बार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक बिजनौर के कार्यालय में दोपहर अध्यक्ष एस.के. बबली एडवोकेट की अध्यक्षता एवं महासचिव नवदीप कुमार सिंह एडवोकेट के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में किसानों के भारत बंद के आहवान पर विचार विमर्श किया गया।
एसोसिएशन की बैठक में कृषि कानूनों पर किसानों और सरकार के बीच गतिरोध जारी रहते देश के किसानों द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन पर विचार विमर्श हुआ कि मंगलवार को किसानों ने भारत बंद का आहवान किया है। जिसमें सब रास्ते बंद रहेंगे।
अधिकतर अधिवक्ता और वादकारी भी किसान है, इसलिए पूरे जिले से वादकारी जजी नही आ पांएगे। अधिवक्ता एवं उनका स्टाफ भी जो विभिन्न ग्रामीणों क्षेत्रों से आते है, वो भी नही आ पांएगें। वाहनों का संचालन सम्पूर्ण रूप से बंद रहेगा इसलिए ऐसी स्थिति में न्यायिक कार्य नही हो पायेगा।
जिला बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि किसान आंदोलन के संबंध में हालात को देखते हुए समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य में विरत रहेंगे। सभा में निंरकार सिंह, चरत सिंह, यशपाल सिंह, प्रवीर्ण देशवाल, सौरव चौधरी लबली, विवेक चौधरी, लोकें द्र सिंह, रणवीर सिंह, मनोज ढाका, आशीष चौधरी, अचित अग्रवाल, संजीव बेनिवाल आदि अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

