Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

सोतीगंज में दिल्ली पुलिस की दबिश

  • इलाके में अफरा-तफरी का माहौल, लोग घरों से निकले

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: थाना सदर बाजार इलाके में आज शाम दिल्ली के थाना ग्रेटर कैलाश पुलिस ने दबिश दी। थाना सदर बाजार पुलिस के साथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश थाना की पुलिस फोर्स के पहुंचते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। लोगों ने बताया कि इस सप्ताह में यह चौथी बार है जब बाहरी पुलिस ने दबिश दी है। बताया गया है कि पुलिस की यह दबिश शातिर कबाड़ी गद्दू के गुर्गों की तलाश में थी हालांकि दबिश से पहले ही जिसकी तलाश में आए थे वह वांछित अपराधी मौके से फरार हो गया।

03 22

इस अपराधी को शातिर गद्दू गैंग का सबसे खतरनाक गुर्गा बताया जाता है। सूत्रों ने जानकारी दी कि जिस कबाड़ी की तलाश में पुलिस आयी थी उसके खिलाफ दिल्ली के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली के अलावा भी अन्य राज्यों की पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश है। जिस वक्त पुलिस ने सोतीगंज में उक्त अपराधी के ठिकाने पर दबिश दी तमाम लोग बाहर निकल आए। लोगों यह भी जानने का प्रयास कर रहे थे कि किसी अपराधी की तलाश में पुलिस टीम पहुंची है,

लेकिन किसी भी पुलिस वालों के पास तक पहुंचने का साहस नहीं दिखाया। लोग केवल अनुमान ही लगाते रहे, लेकिन जिस अफसर के नेतृत्व में यह टीम आयी थी उन्होंने केवल इतना बताया कि शातिर गद्दू गिरोह की तलाश की जा रही है, यदि उसका कोई सुराग मिले तो सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

एडीजी आॅफिस के बाहर बदमाशों ने कार सवार पर की फायरिंग

मेरठ: मेडिकल क्षेत्र एडीजी आॅफिस से चंद दूरी पर चौधरी चरण सिंह काराग्रह में बंद परिचित से मिलाई कर कार से वापस लौट रहे युवक पर बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। बदमाशों ने फायरिंग के दौरान कार पर पथराव कर दिया। गनीमत रही कार में सवार युवक बाल बाल बच गया। युवक ने कार को दौड़ाते हुए किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद थाना मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से जानकारी की। पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है।

मेडिकल क्षेत्र रामगढ़ी निवासी मुकुल राणा पुत्र सत्यपाल राणा बिल्डर है। वह गुरुवार सुबह चौधरी चरण सिंह काराग्रह में बंद अपने परिचित अरविन्द गुर्जर से मिलने गया था। मुकुल दोपहर दो बजे के आसपास जेल में बंद अरविन्द गुर्जर से मिलाई करने के बाद अपनी लाल रंग की स्विफ्ट कार से वापस घर आ रहा था। वह एडीजी आॅफिस से चंद दूरी पर ही पहुंचा था कि पहले से घात लगाये दर्जनभर बदमाशों ने कार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान ही बदमाशों ने कार पर पथराव कर दिया।

08 19

मुकुल कार पर पथराव और फायरिंग होते देख किसी तरह अपनी जान बचाता हुआ कार को दौड़ाते हुए मंगलपांडे नगर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। बदमाश पथराव और फायरिंग करने के बाद अपनी बाइक और कारों से गलियों से होते हुए फरार हो गये। दिनदहाड़े एडीजी आॅफिस के बाहर फायरिंग की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद थाना मेडिकल पुलिस एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। एसपी सिटी ने पुलिस को बदमाशों की धरपकड़ के निर्देश दिये। उधर मुकुल राणा ने मेडिकल थाने पर कई युवकों के खिलाफ फायरिंग व पथराव करने की तहरीर दी है।

फायरिंग की घटना में मुकुल की स्विफट कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गये। उधर कार में गोलियों के निशान भी मिले हैं। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित की ओर से कैम्पस के हिमांशु सिरोही, अतुल भाटी झुनझुनी,पौलार्ड अटौरा, विशाल बसौया निवासी फंफूंडा, मोहित डागर, कालू निवासी रामनगर को नामजद करते हुए तहरीर दी है। मेडिकल पुलिस ने नामजद तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ये है विवाद

मुकुल के अनुसार वह गुरुवार सुबह जेल में बंद अरविन्द गुर्जर निवासी पूठी से मिलने गया था। उसने बताया कि बाबू बक्सर का विशाल बसौया से झगड़ा चल रहा है। बाबू बक्सर और उस पर 307 का मुकदमा दर्ज है। इसलिए फायरिंग करने वालों ने सोचा बाबू बक्सर भी इसी कार में सवार है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img