Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

युद्ध स्तर चल रहा है नालों का सफाई अभियान

  • अभियान में पोकलेन, बैक लोडर, रोबोट व ट्रालियां भी लगायी गयी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगर निगम ने युद्ध स्तर पर शहर के पांच बडे़ नालों सहित 281 नालों की सफाई का अभियान शुरु किया है। अभियान में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के अलावा पोकलेन, बैक लोडर, रोबोट व ट्रालियों सहित करीब दो दर्जन वाहन लगाये गए हैं। अभियान 30 जून तक चलाया जायेगा।

नगर निगम द्वारा बरसात से पहले हर वर्ष अप्रैल माह में शहर के नालों की सफाई का अभियान शुरु किया जाता है, लेकिन इस वर्ष नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर यह अभियान 13 मार्च से शुरु किया गया है। जेडएसओ राजीव चौधरी ने बताया कि संक्रामक रोग नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए अभियान जल्दी शुरु किया गया है। जेडएसओ ने बताया कि अभियान के तहत पांच बडे़ नालों -चिलकाना रोड, क्रेगी नाला, गत्ता मिल शारदा नगर नाला, कुतुबशेर से जेबीएस तक नाला व राकेश केमिकल रोड नाले के अलावा 36 मझौले नालों सहित कुल 281 नालों की सफाई की जायेगी।

जेडएसओ ने बताया कि शहर को जोन में बांटकर नालों का सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई अभियान में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के अलावा 8 पोकलेन, दो बैक लोडर, दो रोबोट व छह ट्रैक्टर ट्राली आदि वाहन लगाये गए हैं। उन्होंने बताया कि थाना कुतुबशेर से जेबीएस रोड वाले बडे़ नाले की 80 प्रतिशत सफाई हो चुकी है, और आगामी तीन दिन में कार्य पूरा कर लिया जायेगा। 13 मार्च से शुरु हुआ अभियान 30 जून तक चलाया जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img