- बागपत नगर में बसपा की हुई मीटिंग में प्रत्याशी की घोषणा की
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: नगर में आयोजित हुई बसपा की मीटिंग में प्रवीण बंसल को पार्टी ने अधिकृत रूप से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने कहा कि वर्तमान में कानून का सही प्रयोग नहीं हो रहा है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। नगर में एक मैरिज होम में बसपा की मीटिंग संपन्न हुई। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने बागपत लोकसभा सीट से एडवोकेट प्रवीण बंसल को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को पार्टी मजबूती से लड़ेगी।
बसपा शासन में जनहित के लिए सबसे अधिक कदम उठाए गए। आज सरकार को न किसानों की चिंता है, न युवाओं की चिंता है। कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जेल भेजे जा रहे हैं। भाईचारा खत्म किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व मंत्री राज कुमार गौतम, सत्यपाल पेपला, कुलदीप जाटव, दयाराम, जिलाध्यक्ष विक्रम भाटी, हाजी फिरोज, बबलू कौशिक, बबली गुर्जर, डॉ. श्याम सुंदर गौतम, वीरेंद्र जाटव, इरफान पठान, शशिकांत आदि मौजूद रहे।

