Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, नवीन जिंदल भाजपा में हुए शामिल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के नेता नवीन जिंदल भाजपा में शामिल हो गये। कुरुक्षेत्र से पूर्व कांग्रेस सांसद और देश के बड़े उद्योगपति नवीन जिंदल के आज रात भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। हरियाणा के निर्दलीय विधायक रणजीत सिंंह चौटाला ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बता दें कि कुछ दिन पहले से ही हरियाणा की राजनीति में यह अटकलें लग रही थी कि कांग्रेस के पूर्व सांसद भाजपा का दामन थामेंगे और अब नवीन जिंदल होली के पर्व के पहले भाजपा में शामिल गए। जिंदल ने आज ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा में शामिल होने के बाद नवीन जिंदल ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास को लेकर किये जा रहे काम से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img