Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

हमलावरों की गिरफ्तारी को पीड़ित परिवार देगा थाने पर धरना

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: 20 दिन पूर्व खानपुर निवासी श्यामसुंदर को उसके ही गांव के चार युवकों ने लाठी डंडों और धारदार मारकर घायल कर दिया था। जिसके उसके सिर और हाथ में गंभीर चोट आई थी। नांगल पुलिस ने उसके भाई की तहरीर पर इस मामले में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर थी। लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी नांगल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नही कर सकी।

इस मामले में पीड़ित के भाई राजवीर काकरान ने एसपी नीरज कुमार जादौन से मिलकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की थी। जिसके बाद एसपी बिजनौर ने नांगल थाना प्रभारी को निर्देशित किया था की सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी नांगल पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नही किया है।

पीड़ित के भाई राजवीर काकरान ने बताया कि एक आरोपी बिजेंद्र को नांगल पुलिस पकड़ कर थाने लाई थी। जिसे पुलिस ने नेताओं के दबाव में छोड़ दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आज ( बुधवार) को वह अपने परिवार वालो और सहयोगियों के साथ धरना देगा। इस मामले मुकदमे के विवेचक योगेश कुमार ने बताया कि धरने की उन्हे कोई जानकारी नहीं है, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...
spot_imgspot_img