Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

सपा हाईकमान के इशारे पर शहर विधायक ने खरीदा नामांकन पत्र!, अंदरखाने चर्चाओं का बाजार गरम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से भानू प्रताप सिंह को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जिसको लेकर पार्टी के अंदर कद्दावर नेताओं समेत कार्यकर्ताओं आक्रोश है। उधर, भानू प्रताप सिंह ने नामांकन पत्र खरीदकर रख लिया है और वे अपनी चुनावी तैयारियों में जहां व्यस्त हैं तो वहीं पार्टी के कुछ पदाधिकारी मुख्यालय में डेरा जमाए बैठे हैं कि टिकट बदला जाए।

इसी बीच खबर मिली है सपा के शहर विधायक रफीक अंसारी ने अचानक सांसदी का नामांकन पत्र खरीदकर सबको चौंका दिया है। हैरत की बात है कि अभी तक पार्टी हाईकमान ने प्रत्याशी नहीं बदला है। ऐसे में शहर विधायक द्वारा नामांकन का पर्चा खरीदना चर्चा का विषय बना हुआ है।

कयास लगाया जा रहा कि हो सकता है पार्टी हाईकमान ने रफीक अंसारी को हरी झंडी तो नहीं दे दिया है। वैसे चर्चाओं का बाजार गरम है कि समाजवादी पार्टी से भानू प्रताप सिंह का टिकट काटकर मेरठ-हापुड लोकसभा से रफीक अंसारी भी प्रत्याशी हो सकते हैं।

सोमवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। जिसमें 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र ले लिया है। जिसमें सपा विधायक रफीक अंसारी के नाम से नामांकन पत्र भी लिया गया। जिसे लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं में अलग-अलग चर्चा शुरू हो गई।

हालांकि समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह पहले दिन ही नामांकन पत्र लेकर जा चुके हैं। जिन्होंने अभी पर्चा दाखिल नहीं किया। सेवानिवृत आईपीएस अमिताभ ठाकुर की आजाद अधिकार सेना पार्टी से इंतखाब अहमद ने भी नामांकन पत्र लिया है।

वही, संजीव तोमर और प्रदीप कुमार ने निर्दलीय नामांकन पत्र ले लिया। नामांकन पत्र की प्रक्रिया को देखते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। मंगलवार को भाजपा से मेरठ-हापुड लोकसभा से उम्मीदवार अरुण गोविल नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंच सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img