जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: आज जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन ऑफ फोकस्ड फेयरीज मेरठ का स्थापना समारोह ग्रीलिन ब्रोकली (शारदा रोड) में आयोजित किया गया। इस दौरान आरती मित्तल को ग्रुप प्रेसिडेंट, सीए निहारिका गोयल को वाइस प्रेसिडेंट, मुस्कान पायला को डीओए तथा रंजू बंसल को डीओएफ नियुक्त किया गया।
जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन भारत स्थित एक समाज सेवी संस्था है, जिसके दिसंबर 2013 तक 600 से अधिक समूह थे, जिनमें नैरोबी, नैरोबी ट्वीक, लंदन, मॉरीशस, यूएसए, यूएई तथा ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में स्थित सात समूह शामिल हैं।
इस भव्य समारोह में समूह के वरिष्ठ सदस्यों के साथ-साथ मुख्य अतिथि एसपी चतुर्वेदी, उमेश अग्रवाल, मोहन बाबू आर्य, श्रीमती पूनम गुप्ता तथा समूह की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अनिता प्रधान भी उपस्थित थे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया तथा शपथ दिलाई।

