Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

रोड शो के जरिए योगी दे गए मैसेज

  • सीएम योगी आदित्यनाथ रोड शो में निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से पहुंचे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो में स्वागत के लिए दोपहर 12 बजे से ही पार्टी कार्यकर्ता शारदा रोड पर पहुंच गए थे। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोड शो में निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से पहुंचे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ता उत्साहित नजर आये। जिस रथ पर सीएम खड़े होकर जनता का अभिवादन कर रहे थे, उस रथ पर ही कुछ बच्चों को सीएम ने बुलाया। उन्हें दुलारा और अपने पास रथ पर खड़ा किया। पुलिस सुरक्षा दृष्टिगत रखते हुए सड़क के दोनों और रस्सा लगा कर चल रही थी, लेकिन भीड़ सुरक्षा चक्र को तोड़कर भीतर घुस गई।

भीड़ ज्यादा थी, जिसके चलते कंट्रोल नहीं हो पा रही थी। सीएम योगी के स्वागत में जगह-जगह पुष्प वर्षा महिला और पार्टी कार्यकर्ता कर रहे थे। शहर के दिल्ली चुंगी रोड से मुख्यमंत्री का रोड से शुरू हुआ, जो शारदा रोड होते हुए वैली बाजार में ये रोड शो सीएम योगी आदित्यनाथ का पहुंचा। इसके बाद लाला का बाजार से होते हुए घंटाघर पर पहुंचे। जहां पहले से ही भीड़ एकत्र थी। ढोल-नगाड़ों से स्वागत हुआ। लोग ढोल की थाप पर नृत्य कर रहे थे, पीछे-पीछे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रथ चल रहा था।

09 21

इस दौरान धक्का-मुक्की भी खूब हुई और कई मीडिया कर्मी भी जमीन पर गिर गए, जिसके बाद उन्हें चोटें आयी हैं। भीड़ अनियंत्रित थी, जिसके चलते व्यवस्था बेपटरी हो गई थी। शारदा रोड से जैसे ही वैली बाजार में एंट्री की पुलिस की व्यवस्था धरी रह गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो के दौरान उनके साथ रथ में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल, विधायक अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

30 मिनट और रोड शो हुआ पूरा

30 मिनट के रोड शो में मैसेज दे गए सीएम योगी आदित्यनाथ। हाथ जोड़ना, अभिवादन करना। फिर बच्चों को अपने रथ पर बुलाकर दुलारना। मासूम बच्चों के गले में माला डालकर उनका स्वागत करना, इस तरह से योगी आदित्यनाथ शहर को संदेश देने में कामयाब रहे। मौसम खराब था, लेकिन इसके बावजूद सीएम योगी आदित्यनाथ निर्धारित समय से करीब एक घंटा विलंब से भैंसाली मैदान पर पहुंचे। रोड शो को भव्य और शानदार बनाने के लिए पचास से ज्यादा टीमें लगाई गयी थी। इसकी जिम्मेदारी भाजपा पदाधिकारियों को दी गई थी। किस स्थान पर पुष्प वर्षा होगी, कौन-कौन इस टीम में शामिल होंगे, इसकी पूरी तैयारी पहले ही करने के बाद जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। इसी वजह से सीएम योगी आदित्यनाथ का रोड शो को भव्य रूप दे दिया गया।

रोड शो में चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

मंगलवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो को दृष्टिगत रखते हुए महानगर के संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहा। हेलीपैड से लेकर शारदा रोड तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही तीन बजे के बाद रोक दी गई। शहीद स्मारक के सामने नादिर अली चौराहे पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। किसी भी मार्ग से वाहनों को एंट्री की इजाजत नहीं मिल सकी। दुपहिया वाहनों को भी सड़क के किनारे खड़ा करा दिया गया।

08 20

केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, फुटबॉल चौक आदि क्षेत्रों में यही मंजर देखने को मिला। इस दौरान मेरठ में रोड शो के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़ौत में जनसभा करके करीब साढ़े चार बजे हेलीकॉप्टर से भैंसाली मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। जहां से दिल्ली रोड सड़क मार्ग से होते हुए वे तकरीबन पांच बजे शारदा रोड पहुंचे, और वहां पहले से ही तैयार खड़े रथ में सवार होकर रोड शो शुरू किया।

उनके साथ भाजपा नेता के साथ मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी अरुण गोविल भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम योगी की एक झलक पाने के लिए समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। उत्साहित समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए फूलमालाओं से सीएम योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया।

पत्रकार को आई चोटें

सीएम योगी आदित्यनाथ के रोड शो में कई पत्रकार भी चोटिल हो गए। रोड शो की कवरेज कर रहे पत्रकारों से धक्का-मुक्की कर दी, जिसके बाद पत्रकार को जमीन पर गिरा लिया। पत्रकार को किसी तरह से अन्य पत्रकार साथियों ने बचाया, जिसके बाद कुर्सी भी टूट गई। हुआ यूं कि जैसे ही सीएम का रोड शो वैली बाजार में पहुंचा तो पत्रकार भी उसकी कवरेज कर रहे थे। पत्रकार सलीम अहमद को धकियाकर नीचे गिरा दिया। भीड़ उसे कुचलती, तभी कुछ पत्रकारों ने उसकी मदद कर खड़ा कर दिया। इस तरह से कई पत्रकारों को चोटें आई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img