नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज शुक्रवार यानि 26 अप्रैल को मेरठ और बागपत जिले में लोकसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से ही मतदान जारी है। इस दौरान मेरठ व बागपत लोकसभा क्षेत्र के कई दिग्गज नेताओं ने वोटिंग की है।
बागपत जनपद में मतदान के दौरान भाजपा और रालोद उम्मीदवारों के समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इस दौरान बात हाथापाई तक पहुंच गई। वायरल वीडियो में रालोद प्रत्याशी के समर्थक नेता पुलिस पर भाजपा के विरोध में काम करने का आरोप लगाते नजर आए।
वहीं पुलिस का कहना है कि नेता बूथ पर चुनाव को प्रभावित कर रहे थे, जिससे शांतिपूर्ण मतदान बाधित हो रहा था। वहीं वीडियो में पुलिस नेताओं को एकतरफ लेजाती दिख रही है, लेकिन कुछ अन्य नेता उन्हें अपने साथ ले गए।
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत
कुल मतदान – 56.57 %
पुरुष – 31.58%
महिला – 25.02%
किठौर- 59.38 %
मेरठ कैंट – 53.45%
मेरठ शहर – 58.48 %
मेरठ दक्षिण – 55.25%
हापुड़ – 57.68 %
बागपत जनपद का 5:00 बजे तक का मतदान 50.67 प्रतिशत रहा
विधानसभा छपरौली 49.5 प्रतिशत
विधानसभा बड़ौत 48.52 प्रतिशत
विधानसभा बागपत 54 प्रतिशत
सिवालखास 56.51 प्रतिशत
जनपद का कुल मतदान 50.67 प्रतिशत
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपनी पत्नी चारू चौधरी के साथ मथुरा में मतदान किया। उन्होंने मतदान के बाद एक सेल्फी पत्नी के साथ अपने एक्स अकाउंट पर भी पोस्ट की है।
अन्य सीटों पर अब तक मतदान की स्थिति
अलीगढ़ 54.36 प्रतिशत
मथुरा 38.66 प्रतिशत
बुलंदशहर 54.34 प्रतिशत
मेरठ 55.49 प्रतिशत
बागपत 52.74 प्रतिशत
अमरोहा 61.89 प्रतिशत
गाजियाबाद 48.21 प्रतिशत
गौतमबुद्ध नगर 51.66 प्रतिशत
खबर मिली है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बूथ पर चाय नाश्ता करने पर सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा भड़क गईं और डीएम से शिकायत की हैं।
बागपत से भाजपा सांसद सतपाल सिंह ने परिवार के साथ किया मतदान

बागपत में सांसद सतपाल सिंह परिवार के साथ अपने गांव बासोली में मतदान करने पहुंचे। उधर, मेरठ में पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई ने सुबह की मतदान किया।
बागपत से आरएलडी प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान ने डाले वोट

बागपत से आरएलडी के प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सागवान ने आरजी इंटर कॉलेज में मतदान किया। राजकुमार सागवान ने कहा कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। कहा कि पहले मतदान बाद में जलपान है।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हरिश्चंद्र कौशिक की वोटिंग

मेरठ में कनोहर लाल महिला महाविद्यालय में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हरिश्चंद्र कौशिक वोट करने पहुंचे।
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी ने किया वोट

पूर्व मंत्री और बसपा के कद्दावर नेता हाजी याकूब कुरैशी ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि विकास, नौकरी और शिक्षा के मुद्दे पर वोट किया है। कहा कि बदलाव होता दिख रहा है।
मेरठ से सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने पति योगेश वर्मा के साथ किया मतदान

सपा कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने अपने पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा के साथ मतदान किया। इस दौरान सुनीता वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ता पर पोलिंग पार्टियों को चाय-नाश्ता कराने का आरोप लगाया है। वे इस पर भड़क गई हैं और डीएम से शिकायत की। उन्होंने कहा कि कोई भी गड़बड़ी करने नहीं दी जाएगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई और सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने की वोटिंग

मेरठ में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बुढ़ाना गेट आर्य कन्या इंटर कॉलेज में वोट डाला। उधर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी मतदान किया।
मेरठ में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने मतदान किया

मेरठ में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने पहले मतदान बाद में जलपान को सफल बनाने की अपील की।
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने किया मतदान

गंगानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मतदान केंद्र पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने वोट किया।
सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी ने किया मतदान

सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान ने कुटी चौराहा स्थित बूथ पर अपना वोट डाला।
भाजपा एमएलसी ने डाले वोट


