Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण शांति से संपन्न

  • मुस्लिमों में सपा गठबंधन अधिक और दलितों में बसपा, सपा का बताया बराबर जलवा
  • क्षत्रिय बाहुल्य खेड़की पट्टी में पड़े सिर्फ 98 मत

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के बीच क्षेत्र में लोकसभा के दूसरे चरण का चुनाव भी शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। सुबह निर्धारित समय पर धीमी गति से शुरू हुआ मतदान दोपहर एक बजे तक निरंतर चला। तत्पश्चात हिंदू बाहुल्य इलाकों में चिलचिलाती धूप और मुस्लिम बाहुल्य में जुमे की नमाज अदायगी के चलते मतदान केंद्रोंों पर इक्का-दुक्का वोटर रह गए, लेकिन नमाज के बाद धूप ढ़लने के साथ-साथ मतदान ने फिर रफ्तार पकड़ी जो अंतिम क्षणों तक बरकरार रहते हुए 64.33 प्रतिशत जा पहुंची।

शुक्रवार को लोस के दूसरे चरण में मेरठ-हापुड़ संसदीय सीट का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। किठौर-शाहजहांपुर की बात करें तो सुबह सात बजे धीमी गति से शुरू हुआ मतदान नौ बजे तक 15 प्रतिशत रहा। जो 11 बजे तक 27 और एक बजे तक 39 प्रतिशत जा पहुंचा। उसके बाद हिंदू बाहुल्य इलाकों में तपती दोपहरी व मुस्लिम बाहुल्य में जुमे की नमाज अदायगी के कारण मतदान केंद्रोंों पर इक्का-दुक्का वोटर रह गए,

लेकिन जुमे की नमाज में मस्जिदों के इमामों द्वारा मतदान के लिए की गई अपील मुस्लिमों पर असर कर गई। नमाज के बाद मुस्लिम और दोपहरी ढलते ही हिंदू मतदाताओं ने पुन: मतदान की झड़ी लगाई और शाम 6 बजे तक 64.33 प्रतिशत मतदान कर दिया। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में ध्रुवीकरण के साथ सपा गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा के पक्ष में मतदान हुआ। जबकि दलित समाज बसपा और सपा गठबंधन को लगभग बराबर मिला बताया जा रहा है।

05 20

अतिसंवेदनशील केंद्रों पर डटे अफसर

किठौर के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रोंों में शुमार जीएम इंटर कालेज में 10:13 बजे पहुंचे एसपी देहात कमलेश बहादुर व एडीएम घंटों वहीं डटे रहे। बाद में एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर के काफिले के साथ उन्होंने भवानी डिग्री कालेज शाहजहांपुर का रुख किया।

मुनकाद और शाहिद ने किया मतदान

किठौर में पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने 11:40 बजे बूथ-92 पर और किठौर विधायक शाहिद मंजूर ने 12:30 बजे बूथ-97 पर अपने मत का प्रयोग किया।

जिलाध्यक्ष ने संभाली कमान

नाराज ठाकुरों से आशंकित भाजपा की सांगठनिक इकाई ने उन्हें मनाकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने और किठौर, शाहजहांपुर की वाचिंग का जिम्मा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा को सौंपा। जिलाध्यक्ष कमान संभाले साथियों के साथ ठाकुर बारहा के गांवों व किठौर में घूमते दिखे। हालांकि बारहा के ठाकुरों में मतदान को लेकर उदासीनता की चर्चा थी। सिसौली, नंगलामल, खेड़की पट्टी, जिठौली आदि गांवों में सुबह के समय मतदान केंद्रों खाली पड़े थे।

मगर शाम होते-होते वहां का भी मतदान प्रतिशत 67 प्रतिशत पहुंच गया। खेड़की में सिर्फ 98 मत पड़े बताए गए हैं। मतदान किसके पक्ष में किया ये तो मतगणना के बाद ही साफ हो पाएगा, लेकिन बताया जा रहा है कि बारहा के ठाकुरों ने सपा गठबंधन प्रत्याशी को भी खासा वोट दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक ऊपर और निफ्टी 23,750 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार सुबह...

NEET-UG 2026: पेपर लीक विवाद के बाद नीट दोबारा आयोजित, 21 जून को होगी परीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने...
spot_imgspot_img