Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

बुआ का किला ढहाने में चंद्रशेखर की अहम् भूमिका

  • मेरठ-हापुड़ सीट पर आजाद समाज पार्टी ने खड़ा नहीं किया प्रत्याशी
  • इंडी गठबंधन प्रत्याशी को मिला दलितों का समर्थन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर बसपा सुप्रीमो मायावती का किला ढहाने में आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर की अहम् भूमिका रही। इस पार्टी ने मेरठ-हापुड़ सीट पर अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। इसका भरपूर लाभ इंडी गठबंधन के प्रत्याशी सुनीता वर्मा को मिला। दलितों ने सुनीता को मतदान में भरपूर समर्थन दिया। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा ने अरुण गोविल को टिकट दिया था। उधर, इंडी गठबंधन ने सपा के सिंबल पर हस्तिनापुर के पूूर्व विधायक की पत्नी और महानगर की पूर्व मेयर सुनीता वर्मा को चुनावी रण में उतारा था। सुनीता वर्मा दलित समाज से हैं।

वहीं, बसपा ने देवव्रत त्यागी को चुनावी मैदान में उतारा था। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले कई बार चर्चा में आया कि आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर भी इस सीट पर प्रत्याशी उतारेंगे, इसकी एक वजह चंद्रशेखर की पकड़ जहां दलित समाज में अच्छी है। वहीं, उनके दमदार बयानबाजी की वजह से वह बड़ी संख्या में मुस्लिमों के पसंददीदा नेता भी हैं। चंद्रशेखर ने अंतिम समय में सोचा कि यदि उन्होंने अपनी पार्टी का प्रत्याशी इस सीट पर उतारा तो दलित और मुस्लिम वोट तीन जगह बट जाएगा।

16 17

इसलिए इस सीट पर मायावती का किला ढहाने के लिए वह अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं करेंगे और इस सीट पर वह सपा की दलित प्रत्याशी को लाभ पहुंचाएंगे। उन्होंने एक तीर से दो निशाने साधे। एक तो सपा प्रत्याशी के लिए मायावती के वोट बैंक में सेंधमारी होगी तो मायावती इस सीट पर कमजोर हो जाएंगी, दूसरा यह कि इस सीट पर पहली बार दलित प्रत्याशी की जीत दर्ज हो जाएगी। इस लोकसभा सीट पर 20 लाख वोटर में सवा पांच लाख मुस्लिम, पौने चार लाख दलित, त्यागी समाज के सवा लाख वोटर हैं। इसके अलावा अन्य समाज के वोटर हैं।

सीधा गणित है कि यदि दलित और मुस्लिम वोट एकतरफा किसी प्रत्याशी को मिल जाए तो उसे कोई पराजित नहीं सकता। इस फार्मूले पर 2019 के चुनाव में बसपा ने हाजी याकूब को मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर चुनाव में उतारा था। मुस्लिमों और दलितों ने उन्हें भरपूर वोट दी थी। वह जीत के करीब पहुंच गए। वह मात्र करीब साढ़े चार हजार वोटों से पराजित हुए थे। इस बार लोकसभा चुनाव में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर इसी फर्मूले पर जहां इंडी गठबंधन प्रत्याशी ने काम किया

तो इसी पर बसपा के प्रत्याशी ने भी पूरा ध्यान केन्द्रित रखा। मुस्लिमों के साथ-साथ दलितों की पहली पसंद इंडी गठबंधन की प्रत्याशी रही। इसलिए अधिकांश मुस्लिम बहुल बस्तियों के बूथों पर साइकिल के खूब दौड़ती नजर आई। चंद्रशेखर की पार्टी का कोई प्रत्याशी न उतारने का भरपूर लाभ भी इंडी गठबंधन के प्रत्याशी को मिला। अब देखना यह है कि चार जून को इस सीट पर नतीजे किस प्रत्याशी के सिर जीत का ताज पहनाते हैं?

07 22

चुनावी गुणा-भाग में उलझा रहा शहर

मेरठ: मतदान के अगले दिन शहर भर में लोग चुनावी हार जीत का गणित बैठाते दिखे। आंकड़ों की इस बाजीगरी में कहीं पर कमल खिलता दिखा तो कहीं साइकिल की धमक दिखी। पुराने शहर के ज्यादातार मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में साइकिल ही दौड़ती नजर आई। यहां हाथी की चाल बेहद सुस्त दिखी। चुनावी विश्लेषकों के आंकड़ों पर अगर यकीन करें तो शहर, कैंट और किठौर के मतदाताओं की चुनावी चाल प्रत्याशियों की हार जीत काफी हद तक तय करेगी।

शहर और किठौर में मुस्लिमों के वोट का बड़ा हिस्सा गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा के हिस्से में जाता दिखा, जबकि कैंट में कमल को ‘संजीवनी’ मिलती दिखी। शहर के पुराने मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पूरे दिन चुनावी हार जीत के आंकलन का गुणा भाग होता रहा। इस गुणा भाग में भले ही साइकिल तेजी से दौड़ती दिखी, लेकिन कैंट के मतदाताओं के बैरियर पर साइकिल को रुकना भी पड़ा। हालांकि गुणा भाग करने वालों की दलील थी कि साइकिल को जो नुकसान कैंट से हुआ उसकी भरपाई किठौर व दक्षिण विधान सभा क्षेत्र में हुई पोलिंग से पूरी हो सकती है।

 

19 9

शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के लोगों का यहां तक मानना है कि भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल की जीत पर भितरघात का खतरा भी मंडराता दिख रहा है, जिसका सीधा लाभ गठबंधन प्रत्याशी को मिल सकता है। खैरनगर इलाके के रहने वाले लगभग 70 वर्षीय कसीम अहमद का तो यहां तक कहना है कि 2014 के चुनावों से लेकर 2024 तक के इस चुनाव में उन्हें भाजपा का सबसे दमदार प्रत्याशी सबसे कमजोर स्थिति में दिखा।

उनका मानना है कि यदि पार्टी स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देती तो भाजपा यहां अच्छी स्थिति में हो सकती थी। खैरनगर के अलावा शहर के दूसरे पुराने इलाकों कोटला, घंटाघर, पूर्वा फैयाज अली, इस्लामाबाद, इमलियान, शाहपीर गेट और जली कोठी में भी मतदाताओं के बीच पूरे दिन चुनावी हार जीत के आंकड़ो की बाजीगरी जारी रही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img