Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

शरारती तत्वों ने तोड़ी संत रविदास की प्रतिमा, दलित समुदाय में रोष

जनवाणी संवाददाता।

हल्दौर: क्षेत्र के ग्राम शेरपुर कल्याण में शरारती तत्वों ने रविदास धर्मशाला में स्थापित संत रविदास की प्रतिमा का एक हाथ क्षतिग्रस्त कर उसे खण्डित कर दिया। जिससे दलित समुदाय के लोगो मे रोष व्याप्त हो गया। धर्मशाला के संयोजको ने थाने में तहरीर देकर शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

गुरुवार को थाने पहुचें ग्राम शेरपुर कल्याण निवासी पुष्पराज, जसवंत, अमित, इन्द्रपॉल, धर्मवीर, शनेपाल, अरविंद परवीन सिंह, दीपक भारती आदि ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात्रि शरारती तत्वों ने गांव की दलित बस्ती में स्थित संत रविदास की प्रतिमा का एक हाथ और सिर ईंटो के प्रहार से क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की जानकारी उन्हें सुबह मिली। मूर्ति खण्डित होने से दलित समुदाय में रोष व्याप्त हो गया।सूचना पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुच कर मामले की जांच की।

प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने मूर्ति के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराकर ग्रामीणों को शांत कराया।उन्होंने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img