Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

महिला की गलती से जल रहे जंगल को वन कर्मियों ने बचाया

  • आग लगाने वाले का नाम बताओ इनाम पाओ

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: आग लगाने वाले का नाम बताने पर वन विभाग संबंधित व्यक्ति को पुरस्कृत करेगा। सूचना देने वाले का नाम विभाग की ओर से गुप्त रखा जाएगा। ऐसे ही एक मामले में आग लगाने वाली महिला के खिलाफ विभाग ने मुकदमा पंजीकृत किया है। वक्त पर सूचना मिलने के कारण वन कर्मियों ने जंगल को भी जलने से बचा लिया।

वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि नरेंद्रनगर रेंज को बीते शनिवार की देर शाम सूचना मिली कि कुंजापुरी हिंडोलाखाल के समीप खेतों के समीप आग लगी है, जिसके पश्चात फारेस्ट क्रू स्टेशन नरेंद्र नगर एवं देवलधार की टीम तुरंत मौके पर पहुंची तथा आग को नियंत्रण में किया गया। उक्त स्थल के समीप बांज का घना जंगल है किंतु आग को वहां पहुंचने से पहले रोक दिया गया, इस प्रकार एक बहुत भयानक वन अग्नि को समय रहते कंट्रोल कर लिया गया। इसके पश्चात् वन विभाग की टीम ने आग लगाने के कारण का पता लगाने के लिए पूछताछ की तो पता चला कि गांव की महिला सतेश्वरी देवी पत्नी पत्नी स्व. गंभीर सिंह निवासी सोनी, पो.ओ. दुआधार, टिहरी गढ़वाल ने अपने खेतों में आड़ा जलाया था जो अनियंत्रित हो गया, जिसके पश्चात आग जंगल की और चली गई।

वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि महिला के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अपराधी का नाम बताने वाले का नाम गुप्त रखा गया है। शीघ्र ही उन्हें पुरुस्कृत किया जाएगा। टीम में अनुज राठौर वन दारोगा ललित मोहन थपलियाल वन दारोगा शिव प्रसाद कैन्थोला वन आरक्षी राजपाल रावत, जगमोहन नेगी तथा अन्य फायर वाचर शामिल थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img