Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

तालाब की भूमि से अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

  • एसडीएम के आदेश पर राजस्व, पालिका टीम पहुंची

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: कस्बे के मोहल्ला रायजाद्गान में तालाब पर किए गए अवैध निर्माण को एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग और पालिका की टीम और पुलिस बल ने जेसीबी की मशीन से गिरा दिया है।

कस्बे के मोहल्ला रायजाद्गान में खसरा संख्या 2626 तालाब की भूमि है। उक्त भूमि पर दर्जनों लोगों ने अवैध कब्जा कर अपने मकान बना रखे है। गुरूवार को कस्बे के ही साबिर और महिला रेशमा तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर अपने-अपने मकान का निर्माण कर रहे थे।

कस्बे के लोगों ने मामले की सूचना एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी को दी। एसडीएम के आदेश पर कानूनगो सोहनपाल सिंह, लेखपाल लवकेश ने पालिका की टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे महिला और व्यक्ति के मकान को ध्वस्त कर दिया है।

पीड़ितों को कहना है कि उन्होंने उक्त भूमि का कस्बे के हीं एक व्यक्ति से बैनामा लिया था। कानूनगो सोहनपाल सिंह का कहना है कि 2626 की भूमि पर तालाब स्थित है। उक्त तालाब पर अवैध निर्माण करने वाले लोगों की सूची एसडीएम सहित पालिका प्रशासन को भेज दी गई है। तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img