Friday, June 26, 2026
- Advertisement -

निगम के 23 कर्मचारियों के खिलाफ सीबीसीआईडी ने दर्ज कराया मुकदमा

  • 40 फीसदी अलकरीम अवैध, शासन के आदेश पर जांच कर रही सीबीसीआइडी के इंस्पेक्टर की तहरीर पर लिखी एफआईआर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर घंटाघर स्थित होटल अलकरीम का 40 फीसदी हिस्सा अवैध है और नगर निगम के 23 कर्मचारियों की नियुक्ति फर्जी हुई है। गुरुवार की रात को सीबीसीआईडी के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर नागेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर के आधार पर थाना देहलीगेट ने उक्त मामलोें में लिखा पढ़ी की है। होटल अलकरीम पहली बार चर्चा में नहीं है। शासन के आदेश पर सीबीसीआईडी होटल अलकरीम के अवैध निर्माण और नगर निगम में 23 कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति की जांच कर रही थी। यह जांच सीबीसीआईडी आगरा के अधीन थी। कुल चार मुकदमे थाना देहलीगेट पुलिस ने दर्ज किए हैं।

इनमें एक मुकदमा नगर निगम की दुकानों को तोड़कर अवैध निर्माण कर उनका स्वरूप बदलने का भी है, लेकिन इस मुकदमों में सबसे बड़ा मुकदमा नगर निगम के 23 कर्मचरियों की फर्जी नियुक्ति का है। ये फर्जी नियुक्ति अलग-अलग सालों में तत्कालीन अलग-अलग अफसरों की कलम से की गई। दरअसल, यह पूरा मामला अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने से जुड़ा है। नगर निगम के जिन अस्थायी जिन 23 कर्मचारियों स्थायी किया गया, उनके खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है साथ ही सक्षम अधिकारी के खिलाफ भी लिखा पढ़ी की गयी है।

23 कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति के मामलों को लेकर पूर्व में शासन के आदेश पर तत्कालीन मंडलायुक्त से लेकर डीएम स्तर के अधिकारी तक जांच कर चुके हैं। जिनकी नियुक्ति की गयी उनमें एक दो का निधन हो चुका है। ज्यादातर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पूर्व की जांचों में 23 कर्मचारियों की नियुक्ति को अवैध ही नहीं माना बल्कि उनसे सेलरी की रिकवरी के भी आदेश दिए जा चुके हैं। यह बात अलग है कि इस आश्य के जितने भी आदेश शासन से नगर निगम आते थे, वो सक्षम अधिकारी तक पहुंंचने से पहले ही गायब कर दिए जाते थे।

मेडिकल में मुठभेड़ दो बदमाशों को लगी गोली

मेरठ: मेडिकल थाना के जागृति विहार एक्सटेंशन गढ़ रोड पर गुरुवार रात चेकिंग के दौरान भाग रहे बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। मेडिकल पुलिस के पीवीएस चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ जागृति विहार एक्सटेंशन गढ़ रोड के पास संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी गढ़ की तरफ से बाइक पर सवार दो व्यक्ति आ रहे थे, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने बाइक जागृति विहार एक्सटेंशन की तरफ मोड़ते हुए तेजी से दौड़ा दी। शक होने पर चौकी इंचार्ज ने सेट से कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। इसके बाद थाने की एक अलग टीम जिसमें चौकी इंचार्ज जेलचुंगी चौकी, इंचार्ज कीर्ति पैलेस तथा उप निरीक्षक सौरभ तिवारी थे।

उनके द्वारा दूसरी तरफ से उक्त बदमाशों को घेरा गया तो जागृति विहार एक्सटेंशन पर टंकी के पास इन्होंने बाइक एक खाली प्लाट की तरफ मोड़ दी, जिसमें बाइक फिसल कर गिर गई। उसके बाद इन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। जवाबी फायर में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। बादशाह पुत्र रमेश सिंह निवासी जयभीम नगर संजय विहार व सागर पुत्र सुरेंद्र निवासी जयभीम नगर संजय विहार थाना भावनपुर के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से तमंचे व करतूस मिले हैं।

जेई के निलंबन पर इंजीनियर्स संघ में उबाल

मेरठ: अवर अभियंता सुधीर अग्रवाल के निलंबन के खिलाफ राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संघ में उबाल है। जनपदीय अध्यक्ष मुकेश यादव व सचिव आशुतोष शर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई का उनका संगठन कड़ा विरोध करता है। उन्होंने बताया कि अधीक्षण अभियंता संजीव वर्मा विद्युत वितरण मंडल-प्रथम मेरठ ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि 20 दिन पहले से ही विभागीय कार्य के दौरान सुधीर अग्रवाल का एक्सीडेंट हो गया था। उनके कंधे व कमर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है।

इसके बावजूद अर्नगल आरोपों के चलते उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किया जाना अन्यायपूर्ण है। अवर अभियंता तीन-तीन बिजलीघरों का कार्य भार देख रहे हैं। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल-प्रथम मेरठ की इस कार्रवाई के विरोध में सभी जूनियर इंजीनियर कार्यालय पर जमा हुए और विरोध दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधीक्षण अभियंता ने किसी भी बात का संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। संगठन ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गयी तो फिर जो भी निर्णय लिया जाएगा उसकी जिम्मेदारी पीवीवीएनएल प्रशासन की होगी।

युवक पर हमला, हालत गंभीर

मेरठ: लिसाड़ीगेट थाना के श्याम नगर में एक युवक पर उसके रिश्ते के भाई ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। श्याम नगर हरि की मस्जिद निवासी आमीर पुत्र मईनुद्दीन ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाले उसके खाला के पुत्र ने चाकुओं से उस पर हमला बोल दिया। घायल को उसके परिजन उठाकर थाना लिसाड़ीगेट ले गए। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI Grade B Result 2026: प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, Phase-II के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Bahubali 3: ‘बाहुबली 3’ को लेकर बढ़ी हलचल, प्रभास के एक इशारे ने फैंस की बढ़ा दी एक्साइटमेंट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img