Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

कार की टक्कर से युवक की मौत

  • जींस की फैक्ट्री में सिलाई का कार्य करता था युवक

जनवाणी ब्यूरो |

किरतपुर: तेज गति से आ रही कार ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को टक्कर मारने के बाद कार खंभे से जा टकराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे किरतपुर में नेशनल हाईवे पर स्थित इतवार बाजार के पास बिजनौर से आ रही अल्टो कार ने साइड में खड़े युवक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कार इतनी तेज स्पीड में थी कि कार साइड में लगे खंबे पर जाकर टकराई और कार की दिशा बदल गई।

24 9

टक्कर के तुरंत पश्चात वहां पर भीड़ जमा हो गई। पहचान करने पर पता चला कि युवक इतवार बाजार के निकट जींस की फैक्ट्री में सिलाई का कार्य करता था। युवक का नाम नदीम पुत्र मकसूद उम्र 26 वर्ष जो मंडावर क्षेत्र के सियोहारी कारहने वाला बताया जा रहा है।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जहां पर कस्बा इंचार्ज पूरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लाकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कार को घटनास्थल से अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दी। दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। समाचार लिखे जाने तक युवक के परिजन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img