Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

ब्रह्मपुरी स्टेशन से शताब्दी नगर तक आरआरटीएस वायाडक्ट तैयार

  • लोड टेस्टिंग के बाद इस सेक्शन के सभी बैरिकेडिंग हटाए गए, ट्रैक बिछाने का काम होगा तेज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ब्रह्मपुरी स्टेशन से शताब्दी नगर तक के सेक्शन का आरआरटीएस वायाडक्ट पूरी तरह तैयार हो गया है। इसी के साथ दिल्ली-मेरठ रोड पर मेवला फ्लाईओवर के पास लगी बैरिकेडिंग को भी हटा दिया गया है। अब सिविल कार्य पूरे होने के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क पूरी तरह खोल दी गई है।

इसके साथ ही सेक्शन में ट्रैक बिछाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। अभी मेरठ साउथ से शताब्दी नगर के साथ ही शताब्दी नगर से ब्रह्मपुरी के बीच भी ट्रैक का कार्य प्रगति पर है। ब्रह्मपुरी स्टेशन से थोड़ा पहले तक अप और डाउन दोनों तरफ का ट्रैक बिछाया जा चुका है। अब जल्दी ही ओएचई और सिग्नलिंग के कार्य भी किए जाएंगे।

अभी कुछ दिन पहले ही मेरठ के ब्रह्मपुरी स्टेशन से शताब्दीनगर तक के सेक्शन के बीच तैयार आरआरटीएस वायाडक्ट की लोड टेस्टिंग के लिए वायडक्ट के नीचे बड़ी क्रेनें लगाई गईं थी, जिसकी वजह से सड़क के दोनों ओर का कुछ हिस्सा यातायात के लिए डायवर्ट किया गया था। इस दौरान लोड टेस्टिंग के लिए क्रेनों की मदद से करीब 650 टन के भारी-भरकम कंक्रीट ब्लॉक्स को वायडक्ट पर चढ़ाया और उतारा गया।

एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार ब्रह्मपुरी स्टेशन को मेरठ मेट्रो के लिए तैयार किया जा रहा है। ये स्टेशन अपने आकार में आ चुका है और फिलहाल स्टेशन की छत को तैयार किया जा रहा है। तकनीकी कमरे तैयार हो चुके हैं और उनकी फिनिशिंग का काम जारी है। यात्रियों के एंट्री-एग्जिट के लिए मुख्य सड़क के दोनों ओर दो गेट बनाए जा रहे हैं। इस स्टेशन पर तीन कोच की मेरठ मेट्रो यात्रियों को ट्रेन सेवाएं प्रदान करेंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Raghav Chadha: राघव चड्ढा को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, AAP में बढ़ा सियासी घमासान

जनवाणी ब्यरो | नई दिल्ली: राघव चड्ढा को केंद्र सरकार...

PM Modi: कर्नाटक में धार्मिक कार्यक्रम, पीएम मोदी ने भैरवैक्य मंदिर का किया लोकार्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को...
spot_imgspot_img