Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

यूपी के सांसद की कार का उत्तराखंड पुलिस ने काटा चालान

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: जनपद टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत सप्ताहांत पर सभी जगह जाम लगा हुआ था। कैलाश गेट पुलिस चौकी के पास यूपी के एक सांसद की कार ट्रैफिक के विपरीत दिशा से दनदनाती हुई चली आ रही थी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस को गुस्सा आना लाजमी था। मगर जब गाड़ी का ड्राइवर लगातार हूटर बजा रहा था, तो पुलिस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

फिर क्या था पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर यूपी के सांसद की कार का चालान काट दिया। गाड़ी के भीतर सांसद तो नहीं थे लेकिन उनका पुत्र और गनर मौजूद थे। सांसद का बेटा यूपी के कई अधिकारियों से बात कराकर उत्तराखंड पुलिस पर दबाव बनाने का असफल प्रयास करता रहा।

दरअसल कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह की कार कैलाश गेट पुलिस चौकी के पास पहुंची। यहां ट्रैफिक जाम लगा था, तो विपरीत दिशा से कार हूटर बजाकर ट्रैफिक नियम तोड़ने लगी। जिससे विपरीत दिशा की ओर से आ रहा ट्रैफिक भी जाम हो गया। बस यही बात कैलाश गेट चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत को अखर गई और उन्होंने सांसद की कार को रोक लिया। कार के अंदर सांसद तो नजर नहीं आए लेकिन उनका बेटा और गनर सहित सात लोग बैठे हुए दिखाई दिए।

पूछताछ करने पर सांसद का बेटा और गनर सत्ता की हनक दिखाकर चौकी प्रभारी को डराने लगे। लेकिन चौकी प्रभारी ने अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करते हुए कार का चालान काट कोर्ट भेज दिया। चालान की कार्रवाई से बचने के लिए सांसद का बेटा चौकी प्रभारी पर यूपी के कई अधिकरियों से फोन पर बात कराके दबाव डालने की कोशिश भी करता रहा। लेकिन उसकी एक न चली।

चौकी प्रभारी ने बताया कि कार में सांसद मौजूद नहीं मिले। कार के शीशे पर सांसद लिखा और हूटर लगा मिला है। जाम के बीच विपरीत विपरीत दिशा में हूटर बजाकर ट्रैफिक नियम भी तोड़ा है। इसलिए कार का चालान काट कोर्ट भेज दिया है। सांसद के बेटे ने बताया कि वह कानपुर से शिवपुरी घूमने के लिए आए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi: दिल्ली से पंजाब तक ‘शीश महल’, भाजपा नेता ने किया AAP पर हमला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भाजपा नेता और दिल्ली कैबिनेट...

UP Weather: उत्तर प्रदेश में लू का असर, 45 जिलों में दिन और रात के लिए चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में गर्मी अपने चरम...

SSC Stenographer 2026 : नोटिफिकेशन जारी, 15 मई तक आवेदन का मौका, जुलाई-अगस्त में होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट घोषित, 10वीं में अक्षत और 12वीं में गीतिका रहे टॉपर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों के...

Saharanpur News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, सख्त निगरानी में 24 केंद्रों पर 59 हजार अभ्यर्थी शामिल

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित...
spot_imgspot_img