जनवाणी संवाददाता |
बड़ौतः बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक पर सवार मलकपुर निवासी जयानंद पुरी महाराज उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई।बाइक महाराज का शिष्य बबलू पुत्र रामनाथ निवासी छपरौली चला रहा था। वह घायल हो गया।शिष्य बबलू ने बताया कि मलकपुर गांव में जयनंदपुरी महाराज की माता का देहांत हो गया।वह अपनी मां की अंत्येष्टि में जा रहे थे। वह शुक्रताल से उन्हें बाईक से लेकर मलकपुर गांव जा रहा था।

