Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

जनाजे में हजारों लोगों की भीड़ रही मौजूद, भारी पुलिस के साथ किया दफीना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/परीक्षितगढ़: नगर के लोगों को जब ये पता लगा कि कुछ समय में पांचों शव पहुंचने वाले हैं तो हजारों की संख्या में लोग उस ओर दौड़ पड़े। जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद पांचों शव नगर में पहुंचे तो कोहराम मच गया। कैंटर से पांचों शवों को नीचे उतारा जा रहा था तो ये मंजर देख लोगों की रुह कांप उठी। भारी पुलिस फोर्स के साथ इशा की नमाज के बाद नगर के कब्रिस्तान में पांचों शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

बता दे कि नगर के होलीवाला निवासी रहीस अहमद ने गृह क्लेश के चलते अपने दो पुत्र अफ्फान 10 वर्ष, हैदर सात वर्ष, पुत्री आयत चार वर्ष व पत्नी रिहाना की हत्या कर ली। दिल दहलाने वाली पांच लोगों की मौत से नगर में शोक छाया हुआ है।

शुक्रवार को जैसे ही पांचों के शव कैंटर से घर पहुंचे तो ये मंजर देखा सभी की आंखों से आंसु छलक गए। रहीस छह भाइयों में सबसे छोटा था तथा उसके पांचों भाई दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जब रहीस के तीनों बच्चों, पत्नी व रहीस का शव उतारा जा रहा था तो शवों को देख मृतक के पांचों भाई दहाडे मारकर रोने लगे। पांचों शवों को कस्यावान मस्जिद में नमाज अदाकर कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

26 10

नगर में नहीं जले चूल्हे

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से नगर में शोक का माहौल था। नगर के मोहल्ला होलीवाला में किसी के घर में चुल्हे नहीं जले। हर व्यक्ति ये कह रहा था कि ऐसा रहीस ने क्यों किया, जो पूरे परिवार को ही खत्म कर डाला।

सांत्वना देने पहुंचे लोग

नगर पंचायत अध्यक्ष अमित मोहन टीपू, पूर्व चेयरमैन हिटलर त्यागी, सपा नेता किशोर वाल्मीकी, भाजपा नेता बिजेन्द्र लौहरे, डा. समसुद्दीन, सराफा व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, गुल्लु प्रधान, रालोद नेता नरेन्द्र खजूरी, इंतजार चौधरी सैफी सदर यामीन सैफी, डा. सलीम अख्तर, शकील प्रधान, संदीप त्यागी, वितुल त्यागी, सत्यप्रकाश गौतम, देवीदास गौतम, सभासद इरफान कुरैशी सहित सैकड़ों लोगों ने परिवार को सांत्वना दी।

बच्चों का हम पालन-पोषण कर लेते भाई

रहीस छह भाइयों में सबसे छोटा होने के कारण सबसे प्यारा था। मृतक के भाई समसुद्दीन, साबुद्दीन, रिजाजुद्दीन, सलाउद्दीन, नवाबुद्दीन शव के पास खड़े रहे। पांचों भाई शवों के पास बिलखते हुए कह रहे थे कि रहीस तुने ऐसा क्यों किया। अगर तू कोई मजबूरी में था तो एक बार जरूर बता देता, तेरे तीनों बच्चों को हम पाल लेते।

गला रेतने वाली पत्नी पर पति ने कराया मुकदमा

ब्रह्मपुरी थानांतर्गत समर कालोनी में मानसिक बीमारी से परेशान जिस मां ने अपनी तीन बेटियों के गले पर ब्लेड से वार किया था, उस मां के खिलाफ उसके पति ने ब्रह्मपुरी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। ब्लेड के हमले से एक बेटी की मौत हो चुकी है जबकि बाकी दो बेटियों की हालत ठीक हो रही है।

आरोपी मां की हालत गंभीर है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के समर कालोनी के ई ब्लाक में अतीक अपनी पत्नी आसमां, बेटियों अंशा, जोबिया और मरियम के साथ मकान के ऊपरी हिस्से में रहता है जबकि नीचे वाले हिस्से में अतीक का बड़ा भाई रहता है। अतीक कापियों और किताबों को बनाने का काम करता है।

एसपी क्राइम राम अर्ज ने बताया कि गुरुवार की शाम चार बजे के करीब अतीक की पत्नी आसमां ने ब्लेड से अपनी बेटियों के गले पर तीखे वार कर दिये जिससे वे लहूलुहान हो गई। तीनों बेटियों पर ब्लेड से हमला करने के बाद आसमां ने अपने गले में भी काफी गहराई से ब्लेड का वार कर दिया।

मां और तीनों बेटियां लहूलुहान हो गई और बिस्तर पर तड़पने लगी तो भतीजी ने आकर नजारा देखा तो उसने शोर मचा दिया। ब्लेड के हमले से दो साल की मरियम की जान चली गई। वहीं दूसरे दिन सांई अस्पताल में भर्ती आरोपी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया कि आरोपी आसमां के खिलाफ उसके पति ने बेटी की हत्या और अन्य बेटियों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img