- सीओ तत्काल पहुंचे मौके पर, खंगाली फुटेज
जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: कस्बे में बदमाशों के हौसले बुलंद चल रहे हैं। बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बैक के अंदर ही एक महिला से उसकी नकदी लूट ली। बदमाश वारदात अंजान देकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ मवाना मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी केमरो की फुटेज देखकर बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए।
घटनाक्रम के मुताबिक कस्बे की महिला रज्जो पत्नी वेद प्रकाश केनरा बैंक की स्थानीय शाखा में दोपहर के समय धन निकासी के लिए गई थी।उसने बीस हजार रूपये निकाले थे। महिला ने बताया कि इसी बीच बैंक में घात लगा कर बैठे दो बदमाशों ने रुपए गिनने के बहाने उससे नौ हजार रूपए ले लिए तथा फरार हो गए।
महिला शोर मचाते हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ी लेकिन बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड भी मूक दर्शक बना रहा।पुलिस चौकी के कुछ ही फांसले पर दिनदहाड़े बैंक में हुई इस दुस्साहसिक घटना से हड़कंप सा मच गया।
डायल 112 पर सूचना दिए जाने के बाद पुलिस पहुंच गई। जानकारी होने पर सीओ मवाना सौरभ सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तथा स्थानीय पुलिस को फुटेज के आधार पर बदमाशो को पकड़ने के निर्देश दिए। महिला ने बताया कि अगले माह उसके परिवार में विवाह समारोह है। घटना के संबंध में पीड़िता ने तहरीर दी है।

