- स्वच्छता पखवाड़े में कोविड-19 के बचाव के निर्देशों का पालन करते हुए स्वच्छ रहने का दिया संदेश
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: 32 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्वच्छता पखवाड़े में कोविड-19 के बचाव के निर्देशों का पालन करते हुए स्वच्छ रहने का संदेश दिया गया। इस मौके पर पौधेरोपण भी किया गया।
आरएसएम इंटर कॉलेज के मैदान पर शनिवार को आयोजित स्वच्छता पखवाड़े में आरएसएम डिग्री कॉलेज, आरएसएम इंटर कॉलेज आरएसपी इंटर कॉलेज, एमक्यू इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कमान अधिकारी कर्नल विशाल चड्ढा के दिशा निर्देशन एवं एडम अफसर कर्नल मयंक पासबोला के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता पखवाड़े में कोविड-19 से बचाव व स्वस्थ रहने को प्रेरित किया गया।
अभियान के तहत बटालियन ने मैदान में उगी अनावश्यक खरपतवार को हटाया। जिसके लिए पीआई स्टाफ के नेतृत्व में कैडेट्स की टोलियां बना दी गई। जो स्वच्छता का कार्य कर रही थी। मैदान की स्वच्छता के पश्चात कैडेट्स के हैंडवास कराये गए। मेजर डा. राजेश चौहान ने वृक्षारोपण, मेजर सूरजभान ने कोविड-19, लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा ने एनसीसी कैडेट अनुशासन, लेफ्टिनेंट मोहम्मद यूनुस चौधरी ने स्वच्छता विषय पर व्याख्यान दिया।
स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में थर्ड अफसर मुकेश कुमार, कार्यालय सीनियर सुभाषचंद, सूबेदार भूमि जून राय, नायब सूबेदार ज्ञानेंद्र राणा, नायाब सूबेदार सैन सिंह, बीएचएम मनोज कुमार, हवलदार कमल सिंह, हवलदार ज्ञान सिंह, हवलदार चंद्रमोहन, हवलदार बच्चे सिंह मौजूद रहे।

