Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

भीषण गर्मी के प्रकोप से यूपी के स्कूलों की बढ़ी छुट्टियां, महानिदेशक ने दी जानकारी

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक बढ़ा दी गईं हैं। वहीं, बच्चों के लिए स्कूल 28 जून तक बंद रहेंगे। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने जानकारी दी है। बता दें कि भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बीते दिन यानि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को भेजे पत्र में कहा था कि पूरा प्रदेश भीषण गर्मी व लू से तप रहा है।

ऐसे में विद्यालयों को 18 जून से खोलना हितकर नहीं होगा। वहीं शिक्षकों की परस्पर तबादले की प्रक्रिया भी चल रही है। इसे देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां 30 जून तक की जाएं।

उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को भेजे पत्र में कहा है कि वर्तमान में प्रदेश भर में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाया जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img