Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

भावनपुर में युवक को पीट-पीट कर मार डाला

  • पत्नी बच्चों के साथ गई थी मायके, शुक्रवार सुबह प्लाट में मिला शव

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/भावनपुर: भावनपुर थाना क्षेत्र के भावनपुर की एपेक्स कॉलोनी में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। हत्या का शक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों पर जा रहा है। रात से वो सभी फरार बताए गए हैं। युवक का शव उसके फ्लेट के पास खाली प्लाट में मिला है। शुक्रवार सुबह जब शव की खबर फैली तो इलाके में हड़कंप मच गया। शव पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके चलते माना जा रहा है कि पीट-पीटकर हत्या की गयी है। शव मिलने की सूचना पर एसपी देहात पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

मिली जानकारी के मुताबिक गुलावठी निवासी पंकज पुत्र चंद्रपाल अपनी पत्नी संध्या और दो बच्चों के साथ थाना भावनपुर की एपेक्स कॉलोनी में वर्ष 2022 से फ्लेट में रह रहे थे। पंकज नोएडा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। बताया जाता है कि सुसराल में तेरहवीं की रस्म के चलते पत्नी बच्चों सहित मायके गई थी। वहीं, पंकज घर पर अकेले रह रहे थे। शुक्रवार सुबह पंकज का शव फ्लेट के पास एक खाली प्लॉट में मिला। शव पर मिले चोट के निशान से उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

लोगों ने बताया कि पंकज सोसाइटी के टावर में फर्स्ट फ्लोर पर रहता था। इसी टावर के ग्राउंड फ्लोर पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले कुछ युवक भी रहते थे। बताया जाता है कि पंकज का उनसे कुछ विवाद हुआ था। इसकी जानकारी खुद पंकज ने आरडब्लूए प्रेसीडेंट अनिल को को भी दी थी। अनिल कुमार ने पुलिस को बताय कि देर रात उनके पास कॉल कर पंकज ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टॉफ से कहासुनी की जानकारी दी थी। उन्होनें उससे कहा था कि सुबह को इस मामले में बात कर ली जाएगी, लेकिन सुबह प्लाट में पंकज का शव बरामद हुआ।

सिवालखास में स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की मौत

जानीखुर्द थाना क्षेत्र के सिवालखास स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की मौत हो गई। युवक स्विमिंग पूल से नहाकर निकला। चंद कदम चला और गिर पड़ा। उसको उठाकर बाइपास स्थित एक अस्पताल में लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि सिवालखास निवासी इस्लाम का पुत्र समीर शुक्रवार की दोपहर बाद दो बजे क्रिकेट खेलने के बाद कस्बे में स्थित स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान समीर स्विमिंग पूल से बाहर आया।

बाहर आते ही अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा। वहां नहाने आये युवक यह देख कर समीर के पास पहुंचे, लेकिन तब तक समीर की मौत हो चुकी थी। इसके बाद भी युवक समीर को स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने भी समीर को मृत घोषित कर दिया। समीर की मौत की घटना की वीडियो स्विमिंग पूल में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। वहीं समीर की मौत पर परिवार में शोक छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर माना जा रहा है कि मौत का कारण गर्मी रही होगी।

इन दिनों गर्मी व हीट स्ट्रोक से लगातार मौतें हो रही हैं। मेरठ में भी हीट स्ट्रोक से अब तक कई मौत हो चुकी हैं। परिजनों का कहना है कि इस्लाम पूरी तरह से स्वास्थ्य था। स्विमिंग पूल पर जाने से पहले वह खेलकर लौटा था। उसको कोई बीमारी भी नहीं थी। वहीं, इस संबंध में एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img