Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: बढ़ रहे महिला अपराध पर कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में हुई 13 साल की नाबालिक बालिका के साथ हुए दुष्कर्म तथा महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचारों के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के समक्ष प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहित उनियाल एवं पीसीसी सदस्य जयेंन्द्र रमोला ने कहा कि सरकार का काम यह सुनिश्चित करना होता है कि जनता को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो तथा सबसे महत्वपूर्ण उनको सुरक्षा मुहैया करना होता है। जबकि प्रदेश में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता और मंत्री ही ऐसे घिनौने अपराधों में लिप्त पाए जा रहे हैं। दुख की बात यह है कि सरकार उनको सजा दिलाने के बजाय उनको बचाने का काम कर रही है।

मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष राकेश अग्रवाल एवं संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल ने कहा की प्रदेश में चारों तरफ गुंडागर्दी का माहौल है जोकि सरकार के संरक्षण में निरंतर पनप रहे हैं और बढ़ते जा रहे हैं आए दिन महिलाओ पर अत्याचार के साथ साथ अन्य जघन्य अपराध सुनने में आते रहते है अभि कुछ दिनों पहले ही देहरादून में गोलीबारी में एक युवक अपनी जान गंवा बैठा आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है और प्रदेश सरकार की नाक के नीचे ये सब अपराध हो रहे है। लेकिन सरकार इन पर काबू पाने में लगातार असफल हो रही है। इससे सरकार की नाकामी उजागर हो रही है।

प्रदर्शन में श्यामपुर ब्लाक अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, मदन मोहन शर्मा, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, प्रवीण गर्ग, कमल बनर्जी, सरोज देवराडी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गौरव राणा,मधु मिश्रा, राजेश शाह, अशोक शर्मा, आरपी कोठारी शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img