Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

करंट से झुलस कर कैंटर चालक की मौत, दो घायल

जनवाणी संवाददाता |

बागपत : कैराना से बागपत मुर्गी फार्म पर मुर्गियां लेने आई कैंटर गाड़ी 30 हजारी हाईटेंशन लाइन से टच हो गई जिससे गाड़ी में दौड़े करंट के चलते जहां चालक की मौत हो गई, वहां दो युवक झुलस गए पुलिस ने मृतक का शव का पंचनावा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरनावी निवासी राशिद पुत्र इस्लामुद्दीन बागपत कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर कला से गाधी मार्ग पर फार्म से मुर्गियां लेने आया था। बताया गया कि बुधवार की तड़के करीब 3:30 बजे जब वह फॉर्म की ओर गाड़ी ले जाने लगा तो गाड़ी की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह ऊपर से गुजर रही 30 हजारी हाईटेंशन लाइन से टच हो गई।

इससे राशिद की झुलसकर कर मौत हो गई जबकि उसके दो साथी बिल्ली व गुफरान झुलस गए जबकि तीसरा युवक सोनू गाड़ी से कूद गया। सूचना पर पहुंची बागपत कोतवाली पुलिस ने राशिद के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया। बुधवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक का शव अपने गांव बरनावी ले गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img