Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

पूरी दुनिया में गूगल का नेटवर्क ठप, जीमेल और यूट्यूब भी नहीं चल रहा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल का नेटवर्क डाउन हो गया है। इस दौरान जीमेल और यूट्यूब की सर्विसेज भी काम नहीं कर रही हैं। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, गूगल की सर्विसेज ठप होने की शुरुआत 11:56 जीएमटी पर हुई थी, जिसका असर पूरी दुनिया में नजर आ रहा है।

बता दें कि सर्विस ठप होने के संबंध में गूगल ने भी ट्वीट किया है। अब तक काफी लोग इस बारे में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। करीब 54 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वह यूट्यूब नहीं चला पा रहे हैं। वहीं, 42 प्रतिशत लोगों ने बताया कि यूट्यूब पर वीडियो नहीं चल रहे हैं, जबकि तीन प्रतिशत लोगों ने लॉगिन फेल होने की शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं, जीमेल के संबंध में भी काफी शिकायतें आ रही हैं। 75 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे जीमेल में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, 15 प्रतिशत लोगों ने वेबसाइट एक्सेस नहीं पाने की जानकारी दी है, जबकि आठ प्रतिशत लोगों का कहना है कि उन्हें ईमेल नहीं मिल रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img