- एक सप्ताह पूर्व ही दिल्ली से उपचार कराकर लौटे थे
- वर्तमान में शहाबुद्दीन सिद्दीकी की बेटी है सभासद
जनवाणी संवाददाता |
शेरकोट: वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सभासद शहाबुद्दीन सिद्दीकी का हृदय गति रुक जाने से देहांत हो गया। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर के मोहल्ला मनिहारान निवासी शहाबुद्दीन सिद्दीकी 65 वर्षीय हार्ट समस्या के चलते एक सप्ताह पूर्व दिल्ली के एक अस्पताल से उपचार कराकर लौटे थे। जिसके बाद वह स्वस्थ महसूस कर रहे थे, लेकिन सोमवार सुबह उनको सीने मे दर्द हुआ और कुछ देर बाद ही उनका देहांत हो गया।
जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। खबर का पता चलते ही शहर भर मे शोक की लहर दौड़ गयी। बताया जाता है कि शहाबुद्दीन एक बार सभासद रहे। जबकि महिला सीट होने पर उनकी पत्नी सभासद रही। लेकिन उनकी पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गयी थी।
वर्तमान मे महिला सीट होने की वजह से उनकी बेटी सभासद है। शहाबुद्दीन सिद्दीकी की मौत से परिजनों के साथ साथ शुभ चिंतको का भी रोते रोते बुराहाल है। शहाबुद्दीन सिद्दीकी की दफिना शाम नमाज के बाद कर दिया गया। उनके अतिंम दर्शन एवं उनके जनाजे में पूर्व पालिका अध्यक्ष शेख कमरुल इस्लाम, पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी, अकरम खां, हाजी कमाल, काजी शमीमुल हसन, मौलानाउबैदुर्रहमान, मोहम्मद कमाल अहमद, नबाब कासिफ विकार, असलम खां, हाजी रईस, आमिर ठेकेदार, नासिर पधान, सभासद पति डॉक्टर अमित कुमार, राधे सैनी, सुभाष सैनी, पप्पु कुरैशी, सतीश चौहान, राजवीर सिंह गहलोत, राम अवतार यादव, शील रस्तोगी सहित गणमान्य नेताओं के साथ साथ पत्रकार अबरार अहमद, विजय वर्मा, प्रदीप यादव, शारिक, शुभम राणा, धर्मवीर चौहान, एस भारती आदि मौजूद रहे।

