नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। जहां ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ अब खत्म होने वाला है, वहीं बिग बॉस 18 को लेकर एक नई अपडेट सामने आई हैं। हालांकि बिग बॉस 18 की डेट सामने आ गई है, और साथ में फर्स्ट कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम भी रिवील हो गया है। तो आइए जानते हैं इस बार बिग बॉस 18 को लेकर क्या मजेदार ट्वीस्ट नजर आएगा।
‘बिग बॉस 18’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स जोर शोर से इस शो की तैयारी में लगे हुए हैं। बिग बॉस खबरी की रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस सीजन 18 5 अक्टूबर 2024 को स्ट्रीम हो जाएगा। इस खबर के सामने आते ही फैंस की खुशी बढ़ गई है।
अब एक सवाल और है जो सभी के मन में उठ रहा है और वो है कि बिग बॉस सीजन 18 को होस्ट कौन करेगा। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। दरअसल सलमान के पास डेट्स नहीं थी इसलिए उनके हाथों से ये रियलिटी शो निकल गया। हालांकि अनिल ने भी अच्छा होस्ट किया लेकिन लोगों के दिलों दिमाग पर तो सलमान खान छाए हुए हैं।
ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स से खबर आ रही है कि बिग बॉस 18 को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। लेकिन लोग ये जानना चाहते हैं कि शो में कंटेस्टेंट के रूप में कौन आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम फर्स्ट कंटेस्टेंट के रूप में कंफर्म हुए हैं। और साथ ही बिग बॉस 18 में ये बदलाव भी नजर आंऐगे। बिग बॉस ओटीटी 3 ओटीटी पर आता है, तो बिग बॉस 18 टीवी पर आएगा। बिग बॉस ओटीटी 3 में ज्यादातर यूट्यूबर आए थे और बिग बॉस 18 में सेलिब्रिटी आएंगे।

