Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

पेरिस ओलंपिक अपडेट: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत, मनु भाकर ने जगाई पदक की उम्मीद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत कर दी है।

भारत ने पेरिस ओलंपिक की शुरुआत कर दी है। महिला निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक की उम्मीद बरकरार रखी है, जबकि भारत ने 10 मीटर पुरुष एयर पिस्टल और राइफल मिश्रित टीम इवेंट में निराशाजनक प्रदर्शन किया और इन दोनों वर्ग में कोई भारतीय निशानेबाज फाइनल में भी जगह नहीं बना सका। अब रविवार को मनु से पहले पदक की उम्मीद रहेगी, जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और निकहत जरीन भी दूसरे दिन से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

मनु पहली बार फाइनल में
आत्मविश्वास से भरी मनु भाकर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक खेलों में भारत के अन्य निशानेबाजों की खराब शुरुआत को पीछे छोड़कर 10 मीटर महिला एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। भाकर ने क्वालिफिकेशन में 580 का स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया, जिसमें हंगरी की निशानेबाज वेरोनिका मेजर 582 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहीं। अब आठ निशानेबाजों के फाइनल में मनु से पदक की उम्मीद रहेगी।

तीसरे पदक के लिए अभियान शुरू करेंगी सिंधू
महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने 2016 रियो ओलंपिक और टोक्यो 2020 में पदक जीते थे। अब उनसे लगातार तीसरी बार इन खेलों में पदक जीतने की आस रहेगी। सिंधू मालदीव की एफएन अब्दुल रज्जाक के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

पेरिस ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है…

निशानेबाजी
– महिला10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन: इलावेनिल वलारिवन (दोपहर 12:45 बजे)
– पुरुष 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन: संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता (दोपहर 2:45 बजे)
– महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल: मनु भाकर (दोपहर 3:30 बजे)

बैडमिंटन
– महिला एकल (ग्रुप चरण): पीवी सिंधू बनाम एफएन अब्दुल रज्जाक (दोपहर 12:50 बजे से)
– पुरुष एकल (ग्रुप चरण): एचएस प्रणय बनाम फैबियान रोथ (रात आठ बजे से)

रोइंग
– पुरुष एकल स्कल (रेपेचेज दो): बलराज पंवार (दोपहर 1:18 बजे)

टेबल टेनिस
– महिला एकल (दूसरा दौर): श्रीजा अकुला बनाम क्रिस्टीना कालबर्ग (दोपहर 12:15 बजे से)
– महिला एकल (दूसरा दौर): मनिका बत्रा बनाम अन्ना हर्से (दोपहर 12:15 बजे से)
– पुरुष एकल (दूसरा दौर): शरथ कमल बनाम डेनी कोजुल (दोपहर 3:00 बजे से)

तैराकी
– पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक (हीट 2): श्रीहरि नटराज (दोपहर 3:16 बजे से)
– महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट 1): धीनिधि देसिंगु (दोपहर 3:30 बजे से)

मुक्केबाजी
– निकहत जरीन महिला 50 किग्रा (दोपहर 3:50 बजे से)

तीरंदाजी
– महिला टीम क्वार्टर फाइनल : अंकिता भकत, भजन कौर और दीपिका कुमारी (शाम 5:45 बजे से)
– महिला टीम सेमीफाइनल: (क्वालिफाई करने पर) शाम 7:17 बजे से
– महिला टीम पदक चरण के मैच: (क्वालिफाई करने पर) रात 8:18 बजे से

भारतीय पुरूष हाकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराया
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत के 59वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत न्यूजीलैंड को पूल-बी के अपने पहले मैच में 3-2 से हरा दिया। इस रोमांचक मैच में पहले क्वार्टर में सैम लेन के गोल से टीम इंडिया 1-0 से पिछड़ गई थी। हालांकि, दूसरे क्वार्टर में मनदीप सिंह के गोल से भारतीय टीम ने वापसी की। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में विवेक के गोल से टीम इंडिया 2-1 से आगे हो गई। चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड के सिमोन चाइल्ड ने गोल दाग स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। ऐसा लग रहा था कि मैच ड्रॉ पर समाप्त होगा, लेकिन फुल टाइम से एक मिनट पहले कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दाग भारत को 3-2 से आगे कर दिया और टीम इंडिया ने 3-2 से जीत हासिल की।

लक्ष्य सेन जीते
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। लक्ष्य ने पुरुष एकल वर्ग के मैच में केविन कॉर्डन को 21-8, 22-20 से हराकर विजयी शुरुआत की। लक्ष्य ने पहला गेम आसानी से अपने नाम किया था और कॉर्डन को कोई मौका नहीं दिया था। हालांकि, दूसरे गेम में कॉर्डन ने वापसी की कोशिश की, लेकिन अंत में लक्ष्य ने वापसी करते हुए इस गेम को भी अपने नाम मैच एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया।

हरमीत की जीत से शुरुआत
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई ने पेरिस ओलंपिक की जीत के शुरुआत की। हरमीत ने पुरुष एकल के मुकाबले में जायद एबो यमन को एकतरफा अंदाज में 4-0 से हराया। हरमीत ने 30 मिनट तक चले इस मुकाबले में 11-7, 11-9, 11-5, 11-5 से जीत दर्ज की। हरमीत इसके साथ ही राउंड ऑफ 64 में पहुंच गए हैं।

हरमीत देसाई ने शुरू किया अभियान
भारतीय एकल टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत कर ली है। हरमीत का सामना जायद एबो यमन से हो रहा है। हरमीत ने अच्छी शुरुआत की है और शुरुआती दो गेम अपने नाम करके बढ़त हासिल कर ली है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...
spot_imgspot_img