जनवाणी संवाददाता |
शामली: बीस दिन पूर्व चौसान में डकैती के मामले में फरार चल रहे पच्चीस हजार रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीस दिन पूर्व चौसाना के सुंदरनगर में व्यापारी बलविंदर उर्फ बिल्लू के घर में घुसकर पांच बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
सोमवार को स्थानीय पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त कार्यवाही में डकैती में फरार चल रहे पच्चीस हजार रुपए के इनामी तीसरे बदमाश जावेद पुत्र शेरदीन निवासी मौहल्ला नीलारोजा झिंझाना को अगडीपुर कट से गिरफ्तार किया है।
पकड़े गये बदमाश के कब्जे से पुलिस ने डकैती के दौरान लूटी गई नकदी के 6200 रुपए नकद,एक जोड़ी पाजेब,दो जोड़ी बिछुवे सफेद धातु,एक नाक की लौंग पीली धातु व एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा व एक जिंदा कारतूस,एक अवैध चाकू बरामद किया है। जबकि पुलिस ने डकैती में शामिल दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेज दिया है।

