Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र में सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच विद्युत समस्या को लेकर जमकर नोकझोंक

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: यूपी विधानमंडल सत्र के तीसरे दिन सदन में बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर न बदले जाने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

विपक्ष के विधायक प्रभु नारायण सिंह ने सवाल उठाया कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज एक समस्या है जिससे कि नलकूप तक नहीं चल पाते हैं किसानों को मुश्किल होती है।

उन्होंने कहा कि कई बार मौसम खराब होने के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं जो कि 15-15 दिनों तक नहीं बदले जाते हैं जबकि 72 घंटे में बदलने का प्रावधान है। इससे इस भीषण गर्मी में लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

इस पर जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि इस सरकार ने वर्तमान दौर में प्रदेश में बिजली आपूर्ति में रिकॉर्ड बनाया है। इस तरह की पावर सप्लाई पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सपा सदस्य को बताना चाहिए कि कहां पर 15 दिनों तक ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाते हैं। अगर ऐसा कहीं है तो कार्यवाई की जाएगी।

उन्होंने सपा सरकार को निशाने पर लेकर कहा कि हमारी सरकार में बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है। हमने रिकॉर्ड पावर सप्लाई की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img