Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला तीसरा मेडल, स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में जीता कांस्य पदक, रच दिया इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंप‍िक में छठे दिन यानी गुरुवार (1 अगस्त) को भी भारतीय खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं। स्टार शूटर स्वप्निल कुसाले से 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भारत को ब्रॉन्ज मेडल द‍िलाया। इस तरह भारत के अब ओलंप‍िक में तीसरा मेडल जीता। भारत के जांबाज न‍िशानेबाजी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, तीरंदाजी, गोल्फ, हॉकी, सेलिंग जैसे इवेंट में शिरकत कर रहे हैं।

स्वप्निल ने रच दिया इतिहास

भारत के स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रच दिया है। स्वप्निल ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। पहली बार किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पदक जीता है। भारत का मौजूदा ओलंपिक खेलों में ये तीसरा मेडल रहा। इससे पहले भारत के पिछले दो मेडल भी शूटिंग में आए थे। स्वप्निल ने कुल 451.4 अंक हासिल किए।

नीलिंग (पहली सीरीज)- 9.6, 10.4, 10.3, 10.5, 10.0, कुल: 50.8 अंक
नीलिंग (दूसरी सीरीज)- 10.1, 9.9, 10.3, 10.5, 10.1, कुल: 51.9 अंक
नीलिंग (तीसरी सीरीज)- 9.7, 10.3, 10.8, 10.4, 10.0, कुल: 51.6 अंक

प्रोन (पहली सीरीज)- 10.5, 10.6, 10.5, 10.6, 10.5, कुल: 52.7 अंक
प्रोन (दूसरी सीरीज)- 10.8, 10.2, 10.5, 10.4, 10.3, कुल: 52.2 अंक
प्रोन (तीसरी सीरीज)- 10.5, 10.4, 10.4, 10.2, 10.4, कुल: 51.9 अंक

स्टैंडिंग (पहली सीरीज)- 9.5, 10.7, 10.3, 10.6, 10.0, कुल: 51.1
स्टैंडिंग (दूसरी सीरीज)- 10.6, 10.3, 9.1, 10.1, 10.3, कुल: 50.4 अंक

बॉकी के चार शॉट्स: 10.5, 9.4, 9.9, 10.0

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img