- डाक कांवड़ और विशाल डीजे कांवड़ की वजह से लगा हाइवे पर जाम, फंसे अधिकारी
जनवाणी संवाददाता |
कंकरखेड़ा: एनएच-58 पर सिवाया टोल प्लाजा से लेकर कंकरखेड़ा तक बृहस्पतिवार शाम हाइवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। एक किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए लगभग एक घंटे का वाहन चालकों को लगा। हाइवे पर लगे जाम ने पुलिस की सारी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। पुलिस के द्वारा किए गए जाम की व्यवस्था सारी धड़ाम हो गई। इस दौरान लगभग पांच किलोमीटर से अधिक का जाम हाइवे पर देखने को मिला।
नेशनल हाइवे 58 पर बृहस्पतिवार सुबह से डाक कांवड़ व विशाल डीजे कांवड़ का मेरठ में आना शुरू हो गया था। सुबह से ही विशाल डीजे कांवड़ को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग हाइवे पर इकट्ठा हो गए थे। जिस कारण सुबह से ही धीरे-धीरे जाम की स्थिति बनने लग गई थी। शाम होते ही हाइवे पर वाहनों के पहिए रुक गए थे। हाइवे पर लगभग पांच किलोमीटर से अधिक का जाम देखने को मिला था। जाम में फंसे लोगों का गर्मी में बुरा हाल हो गया था। लोगों ने हाइवे किनारे बनी कॉलोनी से निकलने का प्रयास किया। लेकिन कुछ देर बाद ही कॉलोनी के अंदर भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वाहन निकालने को लेकर लोगों की आपस में कहासुनी हुई,
लेकिन अन्य लोगों ने किसी तरह समझाकर मामले को शांत कर दिया। कांवड़ियों व स्थानीय लोगों ने खुद ही मोर्चा संभालते हुए जाम खुलवाया। हाइवे पर लगे जाम ने पुलिस की सारी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी, लेकिन पुलिस की जाम को लेकर सारी व्यवस्था फेल हो गई। एडीजी डीके ठाकुर ने एटीएस के साथ सिवाया टोल प्लाजा पर जाम खुलवाने का प्रयास किया। एडीजी को हाइवे पर देख पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। इसके बाद पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लग गए। पुलिस का कहना है कि कुछ देर के लिए जाम लगा था, लेकिन पुलिस ने जाम की स्थिति को संभाल लिया था।
सड़क हादसों में नौ कांवड़िये घायल, तीन गंभीर
मेरठ: परतापुर थाना क्षेत्र में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे लेकर एनएच-58 तक वन-वे के चलते अलग-अलग हादसों में बाइक सवार नो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क हादसों में तीन कांवड़ियों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। पहली घटना बुधवार रात परतापुर इंटरचेंज के उपर रिमझिम बारिश के चलते सड़क किनारे लगी लाइटें अचानक बंद हो गई। वहीं, हरिद्वार से गंगाजल लेकर नोएडा निवासी बाइक सवार की लाइट अचानक से खराब हो गईं। जिससे नोएडा निवासी वंशज त्यागी और शिवम पुंडीर की बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
डिवाइडर से टकराने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी घटना दिल्ली-देहरादून बाइपास स्थित घाट मोड़ पर बीतीरात चार बाइकों की आमने-सामने की आपास में भिड़ंत हो गई। जिसमें हरिद्वार से गंगा जल लेने जा रहे नोएडा निवासी सतेंद्र और मनोज हरिद्वार से गगांजल लेकर आ लौट रहे थे। वहीं, गाजियाबाद निवासी सेवाराम और संजीव मित्तल हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए जा रहे थे। बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल चारों कांवड़ियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, तीसरा हादसा गरुवार दोपहर को मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे मोदीगनर इंटरचेंज के पास गाजियाबाद निवासी आशु, अभय पंवार और जितेंद्र गाजियाबाद से चलकर हरिद्वÞार गंगाजल लेने के लिए जा रहे थे। मोदीगनर इंटरचेंज पर बने त्रीव मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रैलिंग से टकरा गई। रैलिंग से बाइक टकराने के बाद दो कांवड़िये रैलिंग से नीचे गिर गए गनीमत रही की दोनों कांवड़ियों पेड़ व पत्थर पकड़ लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सुचना पर जीआर इंफ्रा की हाइवे पेट्रोलिंग की टीम ने तीनों घायलों को उपचार के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, डाक्टरों का कहना है कि तीन कांवड़ियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

