Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

बसपा चुनाव में कर्मठ कार्यकर्ता को बनाएगी उम्मीदवार: रणविजय सिंह

  • बसपा नेता रणविजय सिंह ने जिला पंचायत के उम्मीदवार तय करने के लिए की समीक्षा बैठक

जनवाणी संवाददाता |

रायपुर सादात: बसपा नेता रणविजय सिंह ने बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत आने वाली जिला पंचायत के आठ निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार तय करने के लिए चयन प्रक्रिया की समीक्षा की। रणविजय सिंह ने कहा कि पार्टी चुनाव में कर्मठ कार्यकर्ता को ही अपना उम्मीदवार बनाएगी।

ग्राम कोटकादर में शेख मोहम्मद इजहार विधानसभा प्रभारी की उपस्थिति में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की समीक्षा बैठक में मुरादाबाद मंडल के मुख्य  कोआर्डिनेटर रणविजय सिंह व जिलाध्यक्ष राजेद्रं सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में आने वाली जिला पंचायत की आठ क्षेत्रों के लिए चयन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से सभी वर्ग के तीन-तीन नामों का चयन किया ताकि आरक्षण प्रक्रिया के तहत उसी वर्ग के व्यक्ति को समय से पार्टी अपना समर्थन पत्र देकर चुनाव में उतार सके।

बसपा नेता रणविजय सिंह ने चुनाव लड़ने वाले अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपना उम्मीदवार उसी व्यक्ति को बनाएगी जो पार्टी और सर्व समाज के लिए समर्पित तथा सक्षम हो। उन्होंने विधानसभा प्रभारी शेख मोहम्मद इजहार को चुनाव में जिताऊ प्रत्याशी का चयन करने के लिए क्षेत्र में जमीनी हकीकत तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी।

रणविजय सिंह ने कहा कि बसपा को जिला पंचायत के चुनाव में शत प्रतिशत सफलता मिले। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी लगन से चुनाव की तैयारी जुट जाना है। बैठक में अमिताभ, अमरपाल सिंह, प्रधान लायकराम, डा. नागेंद्र सिंह, धनीराम सैनी, दिलशाद अहमद, डा.उमेश, राजेंद्र सिंह, पवन कुमार, सतीश कुमार, दलीप कुमार पिंटू आदि बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img