Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

किठौर में सैफी ट्रेडर्स पर राज्यकर विभाग का छापा

  • भारी टेक्स चोरी और कई बड़ी अनियमितताएं पकड़ी

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: नगर के सैफी ट्रेडर्स व एसके इलेक्ट्रॉनिक्स पर राज्य कर विभाग की टीम ने छापेमारी कर कर भारी अनियमितताएं पकड़ीं हैं। चार घंटे चली कार्रवाई में टीम ने कुछ अभिलेख भी जब्त किए। दोनों व्यापारियों को सुनवाई के लिए दो दिन का समय देकर टीम अपने गंतव्य को रवाना हो गईं। कार्रवाई से दूसरे व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया वे अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए।

किठौर में मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पर हाजी इस्लामुद्दीन की सैफी बिल्डिंग है। जिसमें उनके बेटे मैराज की सैफी ट्रेडर्स के नाम से घरेलु सामान बर्तन, सिलाई मशीन, फ्रीज, वाशिंग मशीन आदि सामान की फर्म है जबकि छोटा भाई इकराम एसके इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से बिजली के सामान की फर्म चलाता है। मंगलवार को राज्यकर विभाग की स्पेशल जांच शाखा कमिश्नर मनीषा शुक्ला के निर्देश पर एसजीएसटी व वाणिज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने उपरोक्त फर्मों पर छापेमारी कर दी। जिससे दोनों फर्मों के अलावा कस्बे के अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया।

सरार्फा बाजार समेत अधिकतर व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर भाग खड़े हुए। दोपहर 1:30 पर शुरू हुई कार्रवाई शाम 5:30 बजे तक लगातार चली। ज्वाइंट कमिश्नर (एसआईबी) मनीषा शुक्ला ने बताया कि जांच में पाया गया कि दोनों फर्में एक ही बिल्डिंग में पंजीकृत हैं। टीम ने दोनों फर्मों के स्ट्रोक के ब्यौरे कंप्यूटर, रिटर्न फाइल व अन्य अभिलेखों की जांच की तो पाया कि दोनों कारोबारी मानकों से बहुत कम (नकद कर) जमा कर रहे हैं।

बकौल ज्वाइंट कमिश्नर टीम ने भारी अनियमितता पाते हुए फर्मों के तमाम संदिग्ध दस्तावेज जब्त कर सैफी ट्रेडर्स बंधुओं को सुनवाई के लिए दो दिन का समय दिया है। सुनवाई के लिए उपस्थित न होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टीम में विभाग के उपायुक्त गौरव प्रताप सिंह, जितेंद्र आर्य, सहायक आयुक्त विनय शुक्ला, अखिलेश दुबे वाणिज्य कर से दिव्या, निशांत, रोहित गुप्ता शामिल रहे।

व्यापारियों से आनलाइन ठगी करते दंपति गिरफ्तार, जेल भेजा

दौराला: पल्लवपुरम के शिवनगर निवासी नितिन की मिल बाजार दौराला स्थित कपड़े की दुकान पर कपड़ा खरीदने पहुंचे गांव शहापुर बाण गंगा थाना बिनौली जिला बागपत निवासी राजा व उसकी पत्नी काजल ने भुगतान का फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर ठगी का प्रयास किया। शोर मचाने पर अन्य दुकानदार इकट्ठा हो गए। पूर्व में ठगी का शिकार हुए तीन दुकानदारों ने दंपति को पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दंपति पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

नितिन ने बताया कि वह मिल बाजार में कपड़े की दुकान करता है। सोमवार देर शाम राजा अपनी पत्नी काजल के साथ बाइक से उसकी दुकान पर पहुंचा। दोनों ने 2200 रुपये का कपड़ा खरीदा। राजा ने आॅनलाइन भुगतान करने के बाद स्क्रीन शॉट दिखाया, लेकिन भुगतान उसके खाते में नहीं पहुंचा। नितिन ने भुगतान न आने की बात कहीं तो दंपति शोर मचाने लगा। शोर सुनकर पहुंचे दौराला निवासी नितेश, अनुज रस्तौगी, इसान गर्ग, पिंकी कटारिया ने बताया कि कुछ दिन पहले यह दंपति उनकी दुकान से भी कपड़ा व किराना का सामान ले गया था

और भुगतान का स्क्रीन शॉट दिखाया, लेकिन भुगतान उनके खाते में नहीं पहुंचा। दंपति फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर दुकानदारों से ठगी करता था। व्यापारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपति को हिरासत में ले लिया। नितिन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी दंपति को जेल भेज दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img