Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

शादी के बाद भी फिल्में करती रहेंगी वरलक्ष्मी सरथकुमार

CineVadi

साउथ एक्टर आर. सरथकुमार की बेटी और एक्ट्रेस वरलक्ष्मी सरथकुमार शादी के बंधन में बंध गर्इं। वरलक्ष्मी ने बिजनेसमैन निकोलाई सचदेव से शादी की है। 3 जुलाई को चेन्नई में आयोजित इस कपल के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई दिग्गज ने इसमें शिरकत की। 5 मार्च, 1985 को बैंगलोर, में अभिनेता सरथकुमार और छाया के घर पैदा हुई तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस वरलक्ष्मी सरथकुमार ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट माइकल अकादमी, चेन्नई से की। वरलक्ष्मी हिंदुस्तान आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज, चेन्नई से माइक्रोबायोलॉजी में बेचलर हैं और उन्होंने एडिनबर्ग विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री ली हैं ।

पेशेवर अभिनेत्री बनने से पहले वरलक्ष्मी ने मुंबई में अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में अपने अभिनय कौशल को निखारा। वरलक्ष्मी ने विग्नेश शिवन की रोमांटिक ड्रामा तमिल फिल्म ‘पोडा पोडी’ (2012) ऐ फिल्मों में डेब्यू किया । इसके बाद कन्नड़ फिल्म ‘माणिक्य’ (2014) में वरलक्ष्मी ने अभिनेता सुदीप के साथ लीड रोल निभाया। यह उनकी कन्नड़ डेब्यू फिल्म थी जो एक बड़ी हिट साबित हुई। बाला की तमिल फिल्म ‘थराई थप्पट्टई’ (2016) में वरलक्ष्मी के काम की काफी अधिक सराहना हुई। इस फिल्म ने उन्हैं इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया। वरलक्ष्मी ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों के अलावा टीवी के लिए भी काफी काम किया। उन्होंने तमिल भाषा के टीवी शो ‘उन्नै अरिंधल’ (2018) को जिस खूबसूरत अंदाज में होस्ट किया, उसने उन्हैं घर घर में मशहूर कर दिया।

janwani address 4

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ram Rahim: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राम रहीम को मिली राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा...
spot_imgspot_img