Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

क्षतिग्रस्त हिंडन नदी के पुल पर भारी वाहनों का आवागमन रोका

  • हाइट गेज लगाकर भारी वाहनों के लिए पुल को बंद किया

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: जनवाणी की खबर का बड़ा असर हुआ है। खबर का संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ने मेरठ-बड़ौत रोड पर हिंडन नदी के जर्जर पुल को भारी वाहनों के लिए हाइट गेज लगाकर बंद कर दिया है। अब इस क्षतिग्रस्त जर्जर पुल पर हल्के वाहन चलेंगे। इसे लेकर दो जिलों को आपस में जोड़ने वाले मार्ग के बंद होने से परेशानी बढ़ गयी है। गौरतलब है कि मेरठ-बड़ौत रोड पर हिंडन नदी पर पांच दशक पुराना है। पुल काफी जर्जर और क्षतिग्रस्त हालत में पहुंच चुका था। हालात यह हो चुकी थी कि पुल के अंदर जॉइंट में एक-एक फीट से भी ज्यादा का गैप हो गया था और पुल बेहद जर्जर और दयनीय हालत में जाने के कारण भारी वाहन चलने के समय हिलता था।

यही नहीं पुल के दोनों और रेलिंग भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पुल संकरा होने के साथ ज्यादा हाइट पर होने की वजह से बेहद खतरे के स्थान पर पहुंच चुका था। इसी मामले को लेकर जनवाणी ने 5 अगस्त के अंक में प्रमुखता से क्षतिग्रस्त जर्जर पोल की खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद दैनिक जनवाणी की खबर को संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ने पुल की जांच पड़ताल की ओर पॉल को भारी वाहनों के लिए बंद करने का फैसला लिया। जिसके चलते शनिवार की शाम मेरठ-बडौत रोड के इस जर्जर हिंडन नदी के पुल को भारी वाहनों के लिए अब बंद कर दिया गया। पुल पर मेरठ जिले की सीमा में हाइट गेज लगा दिया गया है। पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही तो रोकी ही गयी है, दोनों जिलों के बीच चलने वाली रोडवेज सेवा भी बंद कर दी गयी।

रिफ्लेक्टर नहीं लगाये

हाइट गेज लगाने के साथ उस पर अभी रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए। इससे किसी को बड़ा खतरा हो सकता है। क्योंकि अभी ताजा मामला है ज्यादातर वाहन चालकों को यह पता नहीं है कि पुल बंद कर दिया गया है। यही नहीं कोई संकेतक बोर्ड भी नही लगाया गया है। हालांकि हर्रा मोड़ पर पुलिस ने ड्रम लगाकर भारी वाहनों के लिए रास्ता संकरा जरूर किया है, लेकिन यहां कोई संकेताक या रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं।

बागपत और करनाल रोड पर बढ़ेगा ट्रैफिक

मेरठ-बड़ौत रोड पर हिंडन नदी के पुल बंद होने के बाद अब वाहनों की दूरी बढ़ेगी। मेरठ जिले से बागपत जिले में जाने के लिए अब करनाल हाइवे के बपारसी से पुल से होते हुए प्रवेश किया जा सकेगा,तो वहीं बागपत रोड से सीधे बागपत जिले में प्रवेश किया जा सकेगा। इससे रास्ता तो लंबा हो ही जाएगा, किराया भी बढेगा।

इन जगहों से मिलेगी बस सेवा

मेरठ-बड़ौत के बीच चलने वाली बस सेवा हिंडन नदी के क्षतिग्रस्त पुल के चलते बीच में रोक दी गई है। अब इस बस सेवा के तहत हर्रा मोड़ से मेरठ तक बसें चलेंगी,तो दूसरी तरफ बागपत जिले में बरनावा से बड़ौत तक बसें संचालित होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img