Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

लूटकर भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ में छह घंटे में दबोचा

  • बाइक एवं अवैध तमंचा मय जिंदा, खोखा कारतूस बरामद कर लिया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: राखी बांधने के लिए आयी महिला से लूटपाट व मारपीट कर भाग रहे बदमाशों को लोहिया नगर पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर घेराबंदी व मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा केतन निवासी अनिता ग्राम पत्नी रामभूल त्यागी गांव बिजौली भाई को राखी बांधने आई थी। सोमवार को इस महिला से कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाशों को राहगीरों ने बिजली बंबा चौकी के सामने दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई की। वहां हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया।

भीड़ द्वारा पकडेÞ गए बदमाशों ने अपना नाम क्रमश: सुभान पुत्र सलाऊदीन निवासी गली नंबर-28 अहमदनगर व वासिद पुत्र पुत्र आबिद निवासी लोहियानगर छोटी मस्जिद बताया। वहीं, दूसरी ओर थाना लोहियानगर पुलिस ने जानकारी दी कि मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार किए हैं। महिला से लूट की घटना के कुछ ही घंटे के अंदर कब्जे से लूटे हुए कुंडल, घटना में प्रयुक्त बाइक एवं अवैध तमंचा मय जिंदा, खोखा कारतूस बरामद कर लिया। मुठभेड़ चिंदौड़ी पुलिया के पास हुई।

राधना में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, दो दबोचे

किठौर: सोमवार रात किठौर पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने दो गोकशों को दबोच लिया। जिनमें एक पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जबकि तीन गोकश फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस गोकशों से एक तमंचा, खोखा, कारतूस, बाइक, गोवंश अवशेष सहित उपकरण बरामद करने का दावा कर रही है। फरार गोकशों की तलाश में पुलिस ने घंटों जंगल खंगाला, लेकिन सफलता नही मिली। इंस्पेक्टर निखिलेश उपाध्याय ने बताया कि सोमवार रात लगभग 10:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि राधना के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं।

जिस पर थाना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गोकशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरा जान गोकशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस टीम ने उसके स्वस्थ साथी समेत तुरंत दबोच लिया। पूछताछ में घायल गोकश ने अपना नाम खालिद पुत्र रियाजू साथी का नाम मुन्नर पुत्र फकीरा निवासी राधना बताया। पुलिस पकड़े गए गोकशों से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा व खोखा कारतूस, बाइक, गोंवंश अवशेष और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामदगी का दावा कर रही है।

पकड़े गए गोकशों ने पूछताछ में फरार साथियों के नाम अकरम मुकर्रम पुत्रगण यूसुफ, खालिद पुत्र नाजर निवासीगण राधना बताए। वहीं, इस संबंध में सीओ किठौर अभिषेक पटेल ने बताया कि मुठभेड़ में घायल गोकश खालिद पर गोकशी के दो मुकदमे हैं। जबकि मुन्नर पर कोई मुकदमा नही है। बताया कि फरार गोकशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img